राम रहीम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहुंचा सुनारिया जेल
राम रहीम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहुंचा सुनारिया जेल


11 Jun 2021 |  238



गुरुग्राम।गुरूवार की शाम डाँक्टरो ने रेप और हत्या के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को अस्पताल से छुट्टी दे दी हैं।अब राम रहीम फिर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है।डीएसपी सज्जन सिंह के नेतृत्व में रोहतक पुलिस की विशेष टीम राम रहीम को शाम करीब साढ़े छह बजे सुनारिया जेल लेकर पहुंची। आपको बताते चले कि राम रहीम का इलाज रोहतक पीजीआईएमएस के 11 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम कर रही थी, जिसकी सिफारिश पर राम रहीम को जांच के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर टेस्ट के दौरान प्राथमिक जांच में राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और नौवीं मंजिल पर कोविड वार्ड में रखा गया था। अगले दिन कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद राम रहीम को दूसरे वार्ड में रखा गया। मई महीने में भी राम रहीम को रक्तचाप के असामान्य होने की शिकायत पर रोहतक के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय रात भर अस्पताल में रखे जाने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। पिछले महीने राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी। राम रहीम अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों के साथ दुष्कर्म के मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहा है। पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में उन्हें दोषी ठहराया था।


More news