जलेसर के सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर जमकर धांधली का आरोप
जलेसर के सरकारी गेंहू क्रय केंद्र पर जमकर धांधली का आरोप

14 Jun 2021 |  498



धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी 



 एटा।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जहां किसानों को कोई दिक्कत न हो और अधिकारियों निर्देश देते रहते हैं।लेकिन जलेसर सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर सीएम के निर्देश का कोई असर नही है। स्थानीय प्रधान के भाई ने गांव के ही 2 दलालों पर गेहूं क्रय केंद्र के कर्मचारियों के साथ मिलकर धांधली करने का आरोप लगाया है।इसमें 90 रु प्रति क्विंटल की रिश्वत लेकर व्यापारियों का गेंहू किसानों के नाम से बेंचा गया है।जिन किसानों के पास भूमि नही है उनके नाम से गेंहू बेंचा गया है।इसमें क्रय केंद्र के एसएमआई एवं अन्य कर्मचारियों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने एक लिस्ट भी दिखाई है जो कि इंटरनेट पर डाटा फीडिंग की बताई है।आरोप लगाने वाले प्रधान के भाई ने बताया कि इसमें बहुत गोलमाल किया गया है अगर सही से जाँच की जाये तो सारा गोलमाल उजागर हो जायेगा।ये सारे भूमिहीन किसान जिनका नाम लिस्ट मे है तहसील जलेसर के ग्राम खेड़ा ग्वारऊ के निवासी हैं


More news