तहसीलदार से एसडीएम बनने प्रजापति समाज ने किया सम्मानित
तहसीलदार से एसडीएम बनने पर प्रजापति समाज ने किया सम्मानित


16 Jun 2021 |  206



रिपोर्ट-जिला संवाददाता तुर्रम सिंह राजपूत 



 एटा।जलेसर प्रजापति समाज सेवा समिति ने जलेसर तहसीलदार से एसडीएम के पद पर प्रोन्नत होने पर मंगलवार को राकेश कुमार त्यागी को सम्मानित किया गया। प्रजापति समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मास्टर भूरी सिंह प्रजापति के साथ समिति के सदस्य गण, नवनिर्वाचित प्रधान पवन कुमार प्रजापति एवं लाइफ केयर मिट्टी पॉटरी मैन्युफैक्चरिंग संस्थान कोसमा के प्रोपराइटर योगेंद्र कुमार प्रजापति अपनी फैक्ट्री में निर्मित मिट्टी के बर्तनों के साथ तहसीलदार से पदोन्नत एसडीएम राकेश कुमार त्यागी के आवास पर सम्मानित करने पहुंचे। राकेश कुमार त्यागी को फूल मालाएं पहनाकर एवं मिट्टी के बर्तन भेट कर सम्मानित किया गया। लाइफ केयर मिट्टी पॉटरी मैन्युफैक्चरिंग कोसमा के प्रोपराइटर योगेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि मिट्टी के बर्तन बनाने हेतु मिट्टी के पट्टे को स्वीकृत हेतु 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट भेज कर उप जिलाधिकारी जलेसर से स्वीकृत करा कर जिलाधिकारी महोदय के कर कमलों द्वारा प्राप्त कराया गया था ।वही मास्टर भूरी सिंह ने राकेश कुमार त्यागी की प्रशंसा की और अपने कार्यकाल में जनता के कार्यों को सर्वोपरि मानकर किया गया एवं त्यागी जी के समय में सर्वाधिक मिट्टी के पट्टे स्वीकृत किए गए हैं। जिस गांव से प्रार्थना पत्र दिए गए थे उन सभी गांव के पट्टे अपनी रिपोर्ट भेज कर उप जिलाधिकारी महोदय से स्वीकृत कराकर प्रजापति समाज को उपलब्ध कराए गए हैं।जिसके लिए प्रजापति समाज त्यागी जी का आभारी रहेगा। जिसके माध्यम से आज प्रजापति समाज अपनी जीविका चला रहा है एवं मिट्टी निकालने की किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।सम्मान करने वालों में - महेंद्र पाल सिंह प्रजापति सकरौली ,प्रेमपाल सिंह प्रजापति, लखमी प्रजापति ,सचिन प्रजापति ,मुकेश प्रजापति जलेसर, वेद प्रकाश प्रजापति,वाई पी सिंह उपाध्यक्ष प्रजापति समाज सेवा समिति जलेसर,अमित प्रजापति जैनपुरा , अंशुमान प्रजापति जलेसर ,डॉ राधेश्याम प्रजापति कल्होर मैनपुरी, अमित प्रजापति सिढपुरा , प्यारे लाल प्रजापति सिढपुरा,भूरी सिंह प्रजापति सकरौली , बनवारी लाल प्रजापति जलेसर, गौरव प्रजापति आवागढ़ ,वीरेंद्र कुमार प्रजापति सकरौली, विनोद कुमार प्रजापति सकरौली, मास्टर हेम रतन प्रजापति जलेसर , पूरन प्रजापति नगला हीरा , मलखान सिंह प्रजापति राजा का रामपुर जलेसर आदि लोग मौजूद रहे वहीं एसडीएम राकेश कुमार त्यागी ने प्रजापति समाज का आभार व्यक्त किया।


More news