बहनों को सुरक्षा एवं सहयोग का आश्वासन,आयोजित हुआ एकल अभियान रक्षाबंधन कार्यक्रम
बहनों को सुरक्षा एवं सहयोग का आश्वासन,आयोजित हुआ एकल अभियान रक्षाबंधन कार्यक्रम


21 Aug 2021 |  309



रिपोर्ट-जितेन्द्र प्रताप तिवारी 



अयोध्या।एकल अभियान रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली बीकापुर परिसर में संपन्न हुआ। इस मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र भूषण त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर पांडे, एसएसआई वीर सिंह समेत पुलिस कर्मियों को छात्राओं और महिलाओं ने राखी बांधी। इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सीओ ने कहा कि अपने परिवारीजनों से दूर रह कर कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहायक पुलिस कर्मियों को रक्षाबंधन पर्व पर बहनों की कमी न महसूस हो, इसके मद्देनजर यह आयोजन किया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडे ने ‌कहा कि घर से दूर रह कर भी बहनों ने सरीखा प्यार और रक्षाबंधन पर्व के आयोजन से मन में एक अपनेपन का अहसास होता है।प्रभारी निरीक्षक ने बहनों को सुरक्षा एवं सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित बनाए गए नियम कानून एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में टिप्स भी दिये। इस मौके पर थाने पर तैनात महिला और पुरुष आरक्षी भी मौजूद रहे।


More news