माफिया डाॅन मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी,मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी,मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज


14 Sep 2021 |  75



धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी 



 बांदा।उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के माफिया डॉन मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई।सूचना मिलने पर जेल प्रशासन ने डॉक्टरों की सलाह पर मुख्तार अंसारी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मुख्तार का जहां पर कड़ी सुरक्षा में इलाज चल रहा हैं। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है।इसके पहले मुख्तार कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। मुख्तार के एंटीजन कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मंगलवार को अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ने से जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये।मुख्तार की सेहत और इलाज को लेकर अफसर मीटिंग कर रहे हैं।हालांकि, जेल प्रशासन ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बाराबंकी में वर्चुअल पेशी के दौरान मुख्तार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी हत्या के लिए पांच करोड़ की सुपारी दी गई है।मुख्तार के मुताबिक सूचना मिली है कि किसी को मेरी हत्या करने के लिए कहा गया है।साथ ही यह भी कहा गया है कि जो मेरी हत्या कर देगा, उसके घर पांच करोड़ रुपये पहुंच जाएगा।इसके अलावा उसके सारे मुकदमे भी खत्म कर दिए जाएंगे। कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के संबंध में मुख्तार के वकील रणधीर सिंह सुमन ने ये जानकारी दी है।


More news