पहली बार वोट देने का मिला मौका तो कनाडा से पीलीभीत पहुंच लड़का
पहली बार वोट देने का मिला मौका तो कनाडा से पीलीभीत पहुंच लड़का

19 Apr 2024 |  45




पीलीभीत।लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है।पहले चरण में कई लोग दूसरों के लिए प्रेरणा बने हैं। कोई शादी के तुरंत बाद वोट डालने पहुंच गया तो कोई हाथ में मेंहदी लगाए हुए ही वोट देने पहुंची।कुछ दूल्हे तो अपनी दुल्हन के साथ वोट देने पहुंचे।कई बुजुर्गों ने वोट डाला और दिव्यांग भी वोट डालकर आम लोगों के लिए प्रेरणा बने।विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने पूरे परिवार के साथ नागपुर में वोट डाला।

एक लड़का ऐसा भी है जो पहले से ही इस वोटिंग को खास बनाने का प्लान बना रहा था। आजम जिलानी ने कनाडा से पीलीभीत आकर वोट डाला और अपने लिए इसे यादगार बना लिया। इसके साथ ही आजम कई लोगों के लिए प्रेरणा भी बन गए, जो धूप का बहाना बनाकर वोट डालने से मना करते हैं।आजम ने पीलीभीत सदर के राम लुभाई कॉलेज में मतदान किया।

भाजपा ने पीलीभीत से जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।दो बार के सांसद वरुण गांधी को टिकट नहीं दिया। 2021 में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन के सामने इंडिया गठबंधन ने भगवत शरण गंगवार को उतारा है।भगवत शरण गंगवार सपा के दिग्गज नेता हैं।भगवत शरण गंगवार को चुनाव लड़ने का अनुभव काफी ज्यादा है।बरहाल भगवत शरण गंगवार काफी चुनाव हारे भी हैं।

More news