पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटने से जौनपुर में किसको होगा फायदा,क्या कहती है सियासी गणित
पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटने से जौनपुर में किसको होगा फायदा,क्या कहती है सियासी गणित

07 May 2024 |  70





जौनपुर।उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है।बहुजन समाज पार्टी जौनपुर से अपना प्रत्याशी बदल दिया है।बसपा ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट काटकर पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है।धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट कटने के बाद तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं।इस सवालों में एक सवाल ये भी है कि श्रीकला के चुनाव न लड़ने पर किसको फायदा होगा और किसको नुकसान होगा।

जौनपुर में किसका दबदबा

जौनपुर लोकसभा में राजपूत, ब्राह्मण और यादव मतदाताओं का दबदबा है। यहां से कांग्रेस ने 6, भाजपा 4, जनता दल 3 और जनसंघ ने एक बार जीत मिली है।इसके अलावा सपा और बसपा को 2-2 बार जीत मिली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन था। जौनपुर से बसपा ने जीत दर्ज की थी।बसपा के श्याम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी।

जानें कैसा है जातीय समीकरण

जौनपुर लोकसभा में राजपूत मतदाताओं का दबदबा है। जौनपुर से 11 बार राजपूत उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जबकि यादव उम्मीदवारों ने 4 और ब्राह्मण उम्मीदवारों ने 2 बार जीत दर्ज की है।जौनपुर लोकसभा में ब्राह्मण मतदाता की संख्या सबसे अधिक है। लगभग ढाई लाख ब्राह्मण मतदाता हैं। लगभग दो लाख राजपूत मतदाता हैं।सवा दो लाख यादव और मुस्लिम मतदाता हैं।अनुसूचित मतदाताओं की संख्या भी लगभग सवा दो लाख है।

टिकट कटने से किसको होगा फायदा

बता दें कि बसपा मुखिया मायावती ने पहले धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को प्रत्याशी बनाया था।वैसे तो धनंजय सिंह खुद चुनाव लड़ना चाहते थे,लेकिन रंगदारी और अपहरण के एक केस में सजा हो गई।धनंजय सिंह की पत्नी के चुनाव लड़ने से जौनपुर में चुनावी मुकाबला त्रिकोणात्मक हो गया था।धनंजय की पत्नी के चुनाव लड़ने पर भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को काफी नुकसान पहुंचने का अनुमान था, क्योंकि धनंजय सिंह का उस इलाके में एक स्ट्रॉन्ग होल्ड रहा है।अब धनंजय सिंह के परिवार के मैदान में न होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजपूत वोटों में बिखराव काम होगा। इसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशी को होता हुआ दिख रहा है।

बता दें कि जौनपुर लोकसभा के तहत 5 विधानसभा सीटें आती हैं।इसमें बदलापुर,शाहगंज,जौनपुर सदर,मल्हनी और मुंगरा बादशाहपुर शामिल हैं।इसमें से तीन सीटों पर एनडीए और दो सीटों पर सपा का कब्जा है।बदलापुर विधानसभा से भाजपा से रमेश चंद्र मिश्रा, शाहगंज से निषाद पार्टी के रमेश, जौनपुर सदर से भाजपा के गिरिश यादव ने जीत हासिल की है।मल्हनी से सपा के लक्की यादव और मुंगरा बादशाहपुर से सपा के पंकज को जीत मिली है।साल 2004 में सपा से पारसनाथ यादव और साल 2009 में बसपा से धनंजय सिंह ने जीत हासिल की।साल 2014 में भाजपा के कृष्ण प्रताप सिंह को जीत मिली,लेकिन साल 2019 में बसपा के श्याम सिंह यादव को जीत मिली।

More news