भाकियू भानू के प्रदेश अध्यक्ष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
भाकियू भानू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


24 Jan 2022 |   285



रिपोर्ट-जिला संवाददाता तुर्रम सिंह

एटा। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश कार्यालय इमलिया पर स्वर्गीय ओम प्रताप सिंह
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की चौथी पुण्यतिथि पर संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय किसानों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए कुछ समय के लिए मौन धारण कर प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय प्रदेश अध्यक्ष के विचारों पर चलते हुए उनके किसान हितैषी आंदोलन का सपना साकार करने के लिए अन्तिम सांस तक किसानों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील सिंह,जिला उपाध्यक्ष हर्ष ब्रजवासी, राम प्रताप सिंह, सर्वेश यादव, राहुल तोमर, शीलू सिकरवार, ताहिर सिद्दीकी, लोकेन्द्र सिंह के साथ अनेकों किसान पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news