पूर्व मंत्री की अगुवाई में पंतनगर,नगला क्षेत्र के लोग मशाल जुलूस निकालने को हुए मजबूर
पूर्व मंत्री की अगुवाई में पंतनगर नगला क्षेत्र के लोग मशाल जुलूस निकालने को हुए मजबूर


22 Jun 2021 |  192



उत्तराखंड।पंतनगर नगला क्षेत्र में रह रहे सैकड़ों लोगो को हटाने के लिए जारी नोटिस के विरोध में पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने मंगलवार की शाम नगला क्षेत्र में मशाल जलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन सैकड़ों परिवार की कोर्ट में पैरवी करने के बजाय उन्हें उजाड़ने की तैयारी कर रहा है।हम लोग नगला क्षेत्र में कई सालों से रह रहे है। स्थानीय लोगों के पास राशनकार्ड, बिजली का बिल व आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी है।लोगों ने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार इस पर जल्द ही कोई एक्शन नही लेती है तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा। आंदोलन में पूर्व मंत्री तिलक राज बहेड़, सुरेश पपनेजा, नारायण बिष्ट, विनोड कोरंगा, संजय कुमार सिंह, गुड्डू तिवारी, मनोज सिंह, महेंद्र शर्मा, प्रेम आर्य, अरुण तनेजा, पुष्कर राज जैन आदि मौजूद थें।


More news