रायबरेली आज आएंगी प्रि‍यंका,स्वागत में चमका तिलक भवन,कांग्रेस के कार्यकर्ता अलर्ट
रायबरेली आज आएंगी प्रि‍यंका,स्वागत में चमका तिलक भवन,कांग्रेस के कार्यकर्ता अलर्ट

29 Apr 2024 |  41





रायबरेली।रायबरेली लोकसभा सुर्खियों में छाई हुई है। रायबरेली लोकसभा के सुर्खियों में छाने का कारण भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने यहां अभी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारे हैं।प्रियंका गांधी का रायबरेली आने को लेकर सुगबुगाहट खत्म होने वाली है।आज सोमवार को प्रियंका गांधी और उनके चुनावी कैंपेन में लगी टीम रायबरेली आ सकती है।जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन को रंग रोगन कर चमका दिया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के स्वागत में कांग्रेस कार्यालय में चहलकदमी करने लगे हैं। रविवार को कांग्रेस के नेता तैयारियों का जायजा लेते रहे।कहा जा रहा है कि रायबरेली पहुंचते ही प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।फिर एक दो दिन में नामांकन करेंगी। कहा यह भी जा रहा है कि नामांकन से पहले प्रियंका व राहुल अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन कर सकते हैं।

स्थानीय कांग्रेसियों का कहना है पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी व बाहर रह रहे कार्यकर्ता सोमवार को रायबरेली पहुंच जाएंगे। प्रियंका भी उनके साथ आ सकती हैं। प्रियंका की राजनीतिक पारी की शुरुआत करने की संभावनाओं को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त जोश है।इसका संदेश राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को भी है। यही कारण है कि पार्टी अपना पूरा होमवर्क करके दिल्ली से रायबरेली की ओर टीम रवाना करेगी।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। फिर चाहे प्रियंका आएं या राहुल। भाजपा भी देख रही कांग्रेस प्रत्याशी की राह कांग्रेस से उम्मीदवार की घोषणा होने का इंतजार कांग्रेसी ही नहीं भाजपा को भी है। कांग्रेस के उम्मीदवार को देख बीजेपी अपने पत्ते खोलेगी, ऐसा आम जनमानस के बीच चर्चा में है।भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा की ओर ही टकटकी लगाए हुए है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की माने तो प्रियंका गांधी रायबरेली व राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

More news