लखनऊ में 40 साल से जीत के लिए तरस रही है कांग्रेस, लगातार 8 बार जीत दर्जकर चुकी है भाजपा
लखनऊ में 40 साल से जीत के लिए तरस रही है कांग्रेस, लगातार 8 बार जीत दर्जकर चुकी है भाजपा

29 Apr 2024 |  42



ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी


लखनऊ।केंद्रीय रक्षा मंत्री लखनऊ लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सोमवार को नामांकन क‍िया।नामांकन के मौके पर राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता मौजूद रहे।लखनऊ में 5वें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

राजनाथ सिंह 2014 और 2019 में लखनऊ लोकसभा से जीत का परचम लहरा चुके हैं। 2009 में राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद लोकसभा से जीत का परचम लहराया था।समाजवादी पार्टी ने लखनऊ लोकसभा से रविदास मेहरोत्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी ने सरवर मलिक को चुनावी मैदान में उतारा है।

लखनऊ लोकसभा भाजपा का गढ़ मानी जाती है।इस लोकसभा से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पांच बार जीत का परचम लहराया था।राजनाथ सिंह से पहले 2009 में इस लोकसभा से भाजपा से लालजी टंडन से जीत का परचम लहराया था।

1957 और 1962 में लखनऊ लोकसभा से दो बार चुनाव हारने के बाद पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी ने 1991 में जीत का परचम लहराया था।इसके बाद से भाजपा लगातार 8 चुनाव में यहां से जीत का परचम लहरा चुकी है।कांग्रेस 40 सालों से इस लोकसभा में जीत के लिए तरस रही है।इस लोकसभा को लेकर कहा जाता है कि यहां पर किसी तरह का जातिगत समीकरण काम नहीं करता है।यही कारण है कि पिछले 30 सालों से भाजपा बिना अधिक मेहनत किए यहां जीत का परचम लहरा रही है।

2009 के चुनाव से पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति से संन्यास ले लिया था। ऐसे में भाजपा इस बात लेकर काफी असमंजस में थी कि आखिर अटल जी की विरासत को कौन संभालेगा। इस मुश्किल समय में भाजपा ने अटल बिहारी के बेहद खास रहे लालजी टंडन पर भरोसा जताया था। इस चुनाव में टंडन ने वाजपेयी के नाम पर वोट मांगे थे और उनकी खड़ाऊं लेकर प्रचार किया था। लाल जी टंडन ने रीता बहुगुणा जोशी को लगभग 41 हजार वोटों से हराया‌ था।

जानिए कब कौन जीता

1951- विजय लक्ष्मी पंडित- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957- पुलिन बिहारी बनर्जी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962- बीके धवन- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967- आनंद नारायण मुल्ला- निर्दलीय
1971- शीला कौल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977- हेमवती नंदन बहुगुणा- भारतीय लोकदल
1980- शीला कौल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1984- शीला कौल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989- मांधाता सिंह- जनता दल
1991- अटल बिहारी वाजपेयी- भाजपा
1996- अटल बिहारी वाजपेयी- भाजपा
1998- अटल बिहारी वाजपेयी- भाजपा
1999- अटल बिहारी वाजपेयी- भाजपा
2004- अटल बिहारी वाजपेयी- भाजपा
2009- लालजी टंडन- भाजपा
2014- राजनाथ सिंह- भाजपा
2019- राजनाथ सिंह- भाजपा

More news