भाजपा ने पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का निष्कासन किया खत्म,घोसी से निर्दलीय चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी
भाजपा ने पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का निष्कासन किया खत्म,घोसी से निर्दलीय चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी

29 Apr 2024 |  44





म‌ऊ।भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) यशवंत सिंह का निष्कासन खत्म कर दिया है। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की तरफ एक पत्र जारी किया गया है।यशंवत सिंह घोसी लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।यशवंत सिंह के चुनाव लड़ने से एनडीए प्रत्याशी को नुकसान हो सकता था।इस लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी और सुहेलदेव‌ भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर चुनावी मैदान में हैं।समाजवादी पार्टी ने राजीव राय को चुनावी मैदान में उतारा है।

यशवंत सिंह ने आजमगढ़-मऊ स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य के भाजपा प्रत्याशी अरुण कांत यादव के खिलाफ बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिशू को चुनाव लड़ा दिया था।चुनाव में अरुणकांत को हार का सामना करना पड़ा था। विक्रांत सिंह चुनाव जीते थे।इसके बाद 4 अप्रैल 2022 को यशवंत सिंह को छह साल के लिए भाजपा से निकाल दिया गया था। बता दें कि अरुणकांत यादव सपा विधायक बाहुबली रमाकांत यादव के बेटे हैं।

बता दें कि यशवंत सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं। 2017 में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही यशवंत सिंह ने सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। यही नहीं भाजपा ने सबको दरकिनार करते हुए यशवंत सिंह को एमएलसी का टिकट दिया था। यशवंत सिंह सपा से पहले बसपा में भी रहे हैं।

More news