सात जन्मों तक साथ निभाने वाली दुल्हन ने सुहागरात के बाद किया ऐसा कांड,सुबह चीखने-चिल्लाने लगा दूल्हा,सास-ससुर हैरान
सात जन्मों तक साथ निभाने वाली दुल्हन ने सुहागरात के बाद किया ऐसा कांड,सुबह चीखने-चिल्लाने लगा दूल्हा,सास-ससुर हैरान

27 Jun 2025 |   47



 

हाथरस।उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में ससुराल पहुंची न‌ई नवेली दुल्हन ने सुहागरात के बाद ऐसा कांड कर दिया कि सुबह दूल्हे की नींद खुली तो चीखने-चिल्लाने लगा।दूल्हे के मां-पिता समेत सभी परिवारी लोग कमरे में पहुंचे तो हैरान रह गए।जिले में लुटेरी दुल्हन का गैंग एक्टिव हो गया है।कस्बा सादाबाद में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है।शादी के बाद सुहागरात की अगले दिन ही दुल्हन ससुराल से दो लाख रुपये लेकर फरार हो गई।दूल्हा और उसके परिजन फरार दुल्हन और शादी करने वाले एजेंट की तलाश में जुटे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार‌ कस्बा सादाबाद का रहने वाला एक युवक का रिश्ता एक एजेंट द्वारा झारखंड की युवती से तय कराया गया।दोनों पक्षों की रजामंदी से विवाह का मुहूर्त भी तय हो गया।यह भी तय हुआ की लड़की पक्ष के लोग सादाबाद में ही आकर शादी करेंगे।तय कार्यक्रम के अनुसार कस्बा के एक मैरिज होम में 23 जून को शादी सकुशल संपन्न हुई।दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंच गई,लेकिन सुहागरात के बाद 24 जून की तड़के दुल्हन फरार हो गई।सुबह जब घर के अन्य परिजन जागे तो दुल्हन को घर में न देखकर हक्के बक्के रह गए।उसे तलाशा भी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

चर्चा है कि दुल्हन अपने साथ लगभग दो लाख रुपये भी ले गई है।लोकलाज की वजह से पीड़ित परिजनों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी है।फिलहाल दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन की तलाश में जुटे हैं।उस एजेंट को भी तलाश रहे हैं जिसने युवक की शादी कराई थी।।।

More news