कांग्रेस बड़े फेरबदल की तैयारी में,कमलनाथ को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस बड़े फेरबदल की तैयारी में, कमलनाथ को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

16 Jul 2021 |  275



 नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी जल्द बड़ा फेरबदल कर सकती है।विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है।इस बदलाव के तहत कई राज्यों में अध्यक्ष, राज्यों के प्रभारी और उत्तराखंड व गुजरात में विधायक दल के नेता को बदलने की तैयारी में है।कांग्रेस पार्टी में फेरबदल की आशंकाओं के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात भी की है। इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म है कि कमलनाथ को पार्टी में अहम पद मिल सकता है।कमलनाथ कार्यकारी अध्यक्ष या उपाध्यक्ष बन सकते है।कांग्रेस अध्यक्ष से कमलनाथ की मुलाकात के बारे में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि अभी तस्वीर साफ नहीं है लेकिन पार्टी कमलनाथ को कार्यकारी अध्यक्ष या उपाध्यक्ष बनाती है,तो उसका सीधा असर पंजाब विधानसभा चुनाव पर होगा। पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कमलनाथ पर 1984 के सिख विरोधी दंगो में शामिल होने के आरोप भी लगते रहे हैं।कांग्रेस ने 2016 में कमलनाथ को पंजाब का प्रभारी बनाया था, लेकिन चुनाव से ठीक पहले पंजाब में विरोध के बाद कमलनाथ को पंजाब प्रभारी का पद छोड़ना पड़ा था और बाद में हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था।आपको बताते चले कि कमलनाथ कांग्रेस नेतृत्व के भरोसेमंद नेताओं में गिनती होती है और पार्टी में भी अच्छी पकड़ है और वरिष्ठ नेताओं के साथ भी अच्छे रिश्ते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखने वाले असंतुष्ट नेताओं को मनाने में उनका अहम रोल रहा है। ऐसे में अब कमलनाथ को अहम जिम्मेदारी मिलने संभावना है। कलनाथ की मुलाकात को इस लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि यह चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कांग्रेस नेतृत्व से बैठक के एक दिन बाद हुई है। पार्टी सूत्रों की अगर मानी जाए तो प्रशांत के साथ बैठक में कांग्रेस को पुनजीर्वित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई है।


More news