सीएम योगी ने बसपा और कांग्रेस पर बोला हमला,कहा-राम-कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों को वोट के लिए तरसा दें
सीएम योगी ने बसपा और कांग्रेस पर बोला हमला,कहा-राम-कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों को वोट के लिए तरसा दें

22 Apr 2024 |  33





आगरा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा पहुंचे।सीएम योगी ने किरावली में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा को संबोधि‍त क‍िया।भारत माता की जय वंदे मातरम और गिर्राज जी महाराज की जय के साथ सीएम ने सम्बोधन शुरू करते हुए कहा कि यह पूरा क्षेत्र ब्रज भूमि का भाग है। यहां दुनिया कण कण में श्रीकृष्ण के दर्शन करती है। यहां रहना आपका सौभाग्य है।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकारने वालों को लोकसभा चुनाव में वोट के लिए तरसा दें।माफिया के घर फातिहा पढ़ने वालों को पांच वर्ष के लिए घर भेज दें।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या और काशी के बाद अब ब्रज भूमि के विकास का नंबर आने वाला है। आगरा में आपका अपना एयरपोर्ट बन रहा है। रामनवमी पर राम मन्दिर में भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ। सीएम ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा कहते थे कि क्या प्रमाण हैं कि राम अयोध्या में हुए हैं। मोदी जी के चलते 500 वर्ष बाद अयोध्या में राम मन्दिर बना। सूर्याभिषेक के समय मोदी जी अयोध्या में नहीं थे, लेकिन उनका मन वहीं था।

सीएम योगी ने ने कहा कि जो अपनी विरासत का सम्मान करेगा, उसे दुनिया में सम्मान मिलेगा। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया। सम्मान के साथ विकास के काम सरकार ने कराए हैं। सीएम ने कहा ने कि पाकिस्तान 1947 में बड़े दम्भ के साथ अलग हुआ था। भारत में आज 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है और पाकिस्तान में 23 करोड़ लोग भूखे मर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि सपा-बसपा के लोग गरीबों के हक पर डाका डालते थे,जनधन खाते नहीं खुलने देते थे,सुविधा, सुरक्षा सबको, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं। सीएम ने कहा कि किसानों को मिल रही सुविधाओं के पीछे मोदी जी का नेतृत्व है। इसे किसानों तक पहुंचाने का काम राजकुमार चाहर करते हैं। आपके लिए गौरव की बात है कि आपका सांसद पूरे देश के किसानों के लिए काम कर रहे हैं।

सीएम योगी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि चुनाव तक सभी स्वयं को प्रत्याशी समझें। तीसरे चरण के चुनाव को घर-घर जाएं। जाति के नाम पर वोट मांगने वाले सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाले हैं। राष्ट्रवाद, मोदी और विकसित भारत के लिए वोट करें।

More news