मऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल 53वां जन्मदिन उत्तर प्रदेश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।कई जगहों पर धार्मिक अनुष्ठान,सेवा कार्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ज़रिए लोग अपने-अपने तरीके से सीएम के प्रति सम्मान जताया।इसी कड़ी में मऊ जिले में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से एक विशेष आयोजन किया गया।हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्राचीन शिव मन्दिर लैरोदोनवार के परिसर में हिन्दुत्व पुनर्जागरण अभियान के महानायक मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर 51पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन कर बड़े ही धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया।इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने रूद्राभिषेक कर सीएम योगी के दीर्घायु होने की भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
इस मौके पर योगी सेवक अजय सिंह ने कहा कि पूज्य योगी आदित्यनाथ जी सनातन धर्म व उत्तर प्रदेश के गौरव हैं।आज उनके नेतृत्व में प्रदेश माफिया मुक्त हो चुका है।अजय सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना एवं उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है।
डॉ मिथलेश चौरसिया ने कहा कि भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का आशीर्वाद पूज्य योगी महराज पर सदैव बना रहे ताकि वो सनातन धर्म को प्रबल मजबूती प्रदान करते रहें।
इस अवसर पर रिन्कू गोस्वामी,संदीप,मनीष पाण्डेय,चंदन मौर्य,सत्यप्रकाश पुजारी,विजय सिंह,अभिनंदन मौर्य,प्रेमसागर निषाद,अशोक यादव समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रूद्राभिषेक में शामिल लोगों ने सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी है,प्रदेश में कानून व्यवस्था,आधारभूत ढांचे,महिला सुरक्षा और धार्मिक स्थलों के विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम हुआ है।इसी वजह से योगी जी को प्रदेश की जनता एक सशक्त,ईमानदार और कटिबद्ध नेता मानती है।