लखनऊ।उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं।इस बीच प्री मानसून बारिश से गाजियाबाद,प्रतापगढ़,जौनपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अगले दो दिन के भीतर मानसून का आगमन हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि बिहार और झारखंड में मानसून का आगमन हो चुका है।अब एक-दो दिन में मानसून यूपी में प्रवेश कर चुका है। 19 से 21 जून तक काफी बारिश हो सकती है।
मोहम्मद दानिश ने बताया कि मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश से आता है।गोरखपुर रीजन से मानसून आ सकता है।बलिया, देवरिया,गोरखपुर,कुशीनगर में सबसे पहले मानसून आ सकता है। उन्होंने बताया कि मानसून की सामान्य तारीख 18 जून होती है।इस तरह मानसून इस बार भी सामान्य तारीख के आसपास ही आने जा रहा है।अगले दो दिन यानी 18 और 19 जून के बीच मानसून पूर्वी यूपी के रास्ते प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
मोहम्मद दानिश ने बताया कि मानसून को लेकर अभी तक सिर्फ पूर्वी यूपी के लिए अपडेट आया है।मानसून के यूपी में एंट्री करने के बाद ही उसके आगे बढ़ने का अपडेट दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि वैसे तो मानसून का लखनऊ आने की सामान्य तारीख 23 जून है।इससे पहले भी मानसून लखनऊ आ सकता है सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान सतर्क रहें।बिजली गरजते समय लोग पेड़ के नीचे ना खड़े हो।पेड़ की जगह कंक्रीट बिल्डिंग की शरण लें।आने वाले एक से दो दिन बाद बारिश का अच्छा स्पेल आ सकता है,इसमें भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है,प्रदेश में एक हफ्ते तक बारिश हो सकती है।अभी दो दिन तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है,उसके बाद अधिकतर हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं।आने वाले दिनों में राजधानी लखनऊ में भी अच्छी बारिश हो सकती है। यूपी में 19, 20 और 21 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।