चांद ने हिंदू बनकर हिंदू महिलाओं को फंसाया,बनाए शारीरिक संबंध,यूपी में लव जिहाद का पर्दाफाश
चांद ने हिंदू बनकर हिंदू महिलाओं को फंसाया,बनाए शारीरिक संबंध,यूपी में लव जिहाद का पर्दाफाश

06 Sep 2025 |   44



 

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है।यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर कई हिंदू महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाए।इसके बाद उन महिलाओं को छोड़ दिया और फरार हो गया।मुस्लिम युवक ने सभी महिलाओं को अपना गलत नाम बताया।

केमरी क्षेत्र में प्रेमजाल में फंसाने के बाद शारीरिक संबंध बनाने के साथ धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इसके पास से छह फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए हैं।बताया जा रहा है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हिन्दू बनकर मोबाइल पर बात करता था और उसके बाद महिलाओं के साथ संबंध बनाता था। 

गो रक्षा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अमित गंगवार के साथ अन्य लोगों ने तहरीर दी थी,जिसमें कहा था कि केमरी निवासी चाचा-भतीजे सोशल मीडिया के माध्यम से हिन्दू बनकर महिलाओं और युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं।तहरीर में लव जिहाद फैलाने के लिये विदेशों से फंडिंग,गिरोह का लिंक धर्मान्तरण में शामिल छांगुर के गिरोह से होने की प्रबल संभावना जताई थी।

बता दें कि मुस्लिम युवक चांद काफी दिनों से अपना नाम बदलकर महिलाओं और लड़कियों से मोबाइल पर बातें करता था।वाट्सऐप काल करके अश्लील बातें कर उन्हें कभी भी अपने पास बुलाकर शारिरिक संबंध बनाता था। इसके बाद चांद वहां से फरार हो जाता या मोबाइल नंबर बदल लेता था। चांद सभी को अलग-अलग नाम बताता था। इसके लिए उसने कई आधार कार्ड भी बनवा रखे थे।पुलिस ने चांद को गिरफ्तार कर लिया है।

More news