पश्चिम बंगाल में ममता की हार पर बोले अखिलेश,चुनावों में वोट चोरी की गई,बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल में ममता की हार पर बोले अखिलेश,चुनावों में वोट चोरी की गई,बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

06 May 2026 |   26



ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है।अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के मल्टी लेयर माफिया गिरी में कुल 10 लेयर हैं और उसमें मीडिया हाउस भी शामिल है।अंडर कवर अधिकारी भी इस लेयर में शामिल हैं,यह अधिकारी बंगाल में जाकर लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मुनाफाखोर धन्ना सेठ और ठेकेदार मिलकर डेमोक्रेटिक क्राइम गैंग बना लिए हैं,यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर रहे हैं,यह अधिकारी बंगाल में जाकर लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि 2024 के उपचुनाव में सपा 12 प्रतिशत वोट पर रह गई और बीजेपी 77 प्रतिशत पर चली गई।समाजवादी पार्टी के वोटों की चोरी की गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि कोस्तुभ कुमार BSA को कहा गया था कि वोटों की लूट में मदद करो और हम तुम्हारे मामले खत्म कर देंगे।हमने सैकड़ों प्रूफ इलेक्शन कमीशन को दिया,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की,इलेक्शन कमीशन सोती रही।इलेक्शन कमीशन ने कुंभकरण के सोने का रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है,उल्टा मुझे ही नोटिस भेज दिया गया।मैंने जवाब दिया,उसके बाद इलेक्शन कमीशन सोता रहा।

अखिलेश यादव ने कहा कि ईडी और सीबीआई बीजेपी के सहयोगी दल हैं।अखिलेश ने कहा कि चुनावों की खुली लूट हो रही है,पुलिस और चुनाव आयोग की मदद से वोट की लूट हो रही है।भारतीय जनता पार्टी 10 नंबरी मॉडल अपना रही है. कुंदरकी विधानसभा में वोट की खुली लूट हुई।

More news