पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री,समर्थकों के नही थम रहे आंसू,अंतिम दर्शन में उमड़ा जन सैलाब
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री, समर्थकों के नहीं थम रहे आंसू,अंतिम दर्शन में उमड़ा जनसैलाब


07 May 2021 |  175



ब्यूरो सुनील कुमार पाण्डेय 



अयोध्या।शुक्रवार सायंकाल सरयू नदी किनारे पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।गोण्डा से लेकर अयोध्या तक जन सैलाब उमड़ा रहा।कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्व मंत्री के शव को कंधा देते हुए फफक फफक कर रो पड़े।जन सैलाब ने आशुओ की धारा के साथ श्रद्धांजलि दी,लोगो के आॅशू रुक नही रहे थे। कोरोना पर जन सैलाब भारी पड़ता दिखाई दिया।बताते चलें कि सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का आकस्मिक निधन शुक्रवार को हो गया। पूर्व मंत्री काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और हाल ही में उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया था। जिसके बाद उनके फेफड़ों वह गुर्दे में इन्फेक्शन हो जाने के कारण लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हाल ही में उनके फेफड़ों का प्रत्यर्पण भी किया गया था।पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर आज दोपहर लखनऊ से अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक निवास नवाबगंज स्थित बल्लीपुर पर लाया गया जहां हजारों की संख्या में उनके समर्थक नम आंखों से मौजूद रहे। अंतिम दर्शन के बाद अयोध्या के सरयू घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सांसद कैसरगंज बृजभूषण सिंह सहित हजारों की संख्या में रोते बिलखते उनके समर्थक मौजूद रहे।पंडित सिंह राजनीति के क्षेत्र में दबंग व सरल स्वभाव के नेता थे।वे मुलायम सिंह के समय से ही सपा में थे। वे पहले मुलायम सिंह के तथा बाद में अखिलेश यादव के काफी करीबियों में माने जाते थे। क्षेत्र में हमेशा आम जन के नेता माने जाते थे। तथा उनके समर्थक उन्हें अपना भगवान मानते थे।


More news