प्रभु श्रीराम का दर्शन कर भावुक हुए सपा विधायक अभय सिंह,राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग
प्रभु श्रीराम का दर्शन कर भावुक हुए सपा विधायक अभय सिंह,राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

02 Mar 2024 |  73




अयोध्या।उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह शनिवार को प्रभु श्रीराम का दर्शन किया।इस दौरान अभय सिंह भावुक हो गए और आंखों से आंसू छलक पड़े।बता दें कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में अभय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी।अभय सिंह उन सपा विधायकों की लिस्ट में शामिल थे जो विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम का दर्शन करना चाहते थे।अब सपा से दूरी होने के बाद अभय सिंह प्रभु श्रीराम को साष्टांग प्रणाम किया।

राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

बता दें कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में अभय सिंह ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा के पक्ष में वोट दिया। ऐसे में भाजपा ने राज्यसभा में 8 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं सपा केवल 2 ही सीट जीत पाई।

अभय सिंह ने कही ये बात

अभय सिंह ने कहा कि हम लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 22 जनवरी को ही शामिल होना चाहते थे,लेकिन हमें निमंत्रण नहीं मिला। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष से राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में ले जाने की अपील की। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में सभी सदस्यों को निमंत्रण दिया।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा था कि जो कोई रामलला के दर्शन करने जाना चाहता है, वो हमारे साथ चल सकता है, लेकिन समाजवादी पार्टी के अलावा सभी पार्टियों के विधायक अयोध्या पहुंचे, लेकिन हमें नहीं जाने दिया गया। हमारे अराध्य का दर्शन करने से भी हमें रोक दिया गया।

बता दें कि प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के बाद अभय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर प्रभु श्रीराम की तस्वीरों को भी शेयर किया।हालांकि हाल ही में हुए घटनाओं को देखकर कयास लगाए जा रहे है कि अभय सिंह भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।इससे पहले रायबरेली के ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडेय प्रभु श्रीराम का दर्शन करने पहुंचे थे।इस दौरान मनोज पांडेय ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि हमें दर्शन करने से रोका जाता था।

More news