होली के दूसरे दिन बड़ी संख्या में भट्ठा मजदूर पहुंचे अयोध्या,निभा रहे हैं सालों पुरानी परंपरा
होली के दूसरे दिन बड़ी संख्या में भट्ठा मजदूर पहुंचे अयोध्या,निभा रहे हैं सालों पुरानी परंपरा

26 Mar 2024 |  59




अयोध्या।राम नगरी अयोध्या में होली बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामनगरी के मठ मंदिर में दर्शन- पूजन कर होली खेलने की परंपरा में शामिल हुए।हर बार की तरह इस बार भी होली के दूसरे दिन बड़ी संख्या में भठ्ठा मजदूर राम नगरी अयोध्या पहुंचे। भट्ठा मजदूर भगवान का भजन करते हुए अपने परिवार के साथ दर्शन पूजन करने पहुंचे हैं।कई सालों से राम नगरी में होली के दूसरे दिन देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में भट्ठा मजदूर राम नगरी पहुंचकर मठ मंदिरों में विराजमान विग्रह के दर्शन पूजन करते हैं।

बता दें कि राम नगरी अयोध्या में कई सालों से यह परंपरा चली आ रही है कि होली के दूसरे दिन भट्ठा मजदूर राम नगरी अयोध्या पहुंचते हैं।भट्ठा मजदूरों की राम नगरी वाली होली की एक अलग परंपरा बन रही है।देश में होली बड़े उत्साह के साथ मनाई गयी।हर कोई अलग-अलग रंगों में डूबता नजर आया।होली का रंग खेलने के बाद छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में भट्ठा मजदूर राम नगरी पहुंचे।सरयू में स्नान कर हनुमानगढ़ी,राम जन्मभूमि और कनक भवन में दर्शन पूजन किया।राम नगरी पहुंचने के बाद भट्ठा मजदूर भी मंत्रमुग्ध दिखे।

भट्ठा मजदूरों के मुताबिक आज अयोध्या में हम लोग भगवान के दर्शन के लिए आए हुए हैं।यहां आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है और यहां की व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव हुआ है।प्रत्येक वर्ष हम लोग होली के दूसरे दिन अयोध्या में आते हैं। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है।अंबेडकर नगर से पहुंचे भट्ठा मजदूर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होली के दूसरे दिन हम लोग अयोध्या में हजारों की संख्या में आते हैं और यहां पर विराजमान भगवान का दर्शन करते हैं।

होली के दूसरे दिन राम नगरी पहुंचे छत्तीसगढ़ के भट्ठा मजदूर नवरत्न यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हम लोग होली के दूसरे दिन यहां पर मठ मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं। अयोध्या में आकर बहुत अच्छा लग रहा है।नवरत्न ने बताया कि पहले से अयोध्या बहुत ज्यादा बदली नजर आ रही है। अबीर और गुलाल लेकर आए हैं। भगवान के साथ भी होली मनाएंगे। छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में भट्ठा मजदूर यहां पहुंचे हैं। हम लोग दर्शन पूजन कर अपने आप को धन्य कर रहे हैं।

More news