वाणी सम्मान 2021 से सम्मानित किए गए राष्ट्रीय कवि जमुना प्रसाद
वाणी सम्मान 2021 से सम्मानित किए गए राष्ट्रीय कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय


08 Nov 2021 |  252



ब्यूरो जितेंद्र प्रताप तिवारी

अयोध्या।बीकापुर तहसील की ग्राम पंचायत पुहपी के रहने वाले जमुना प्रसाद उपाध्याय को सोमवार को वाणी सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।जमुना प्रसाद उपाध्याय साहित्य के क्षेत्र में एक अमिट छाप छोड़ी है और जिले के साथ-साथ क्षेत्र का भी नाम ऊंचा किया है। उपाध्याय भारत के कोने कोने में ही नहीं बल्कि ब्रिटेन में भी काव्य पाठ कर चुके हैं।मेरठ के एसजेएम गार्डन हाल में आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल और महाकवि हरिओम पवार द्वारा वाणी सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के अवसर पर अनिल उपाध्याय ,विजय उपाध्याय गुन्नू, प्रेम नाथ तिवारी ,परमेश पांडे ,रवि तिवारी, संतोष उपाध्याय , रामचरण निषाद चंद्रभान सिंह ,गोमती प्रसाद तिवारी व सतेंद्र उपाध्याय ने खुशी जाहिर की है।

More news