राजा भइया की जनसत्ता दल ने 11 प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट की जारी, खुद कुंडा से लड़ेंगे चुनाव
राजा भइया की जनसत्ता दल ने 11 प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट की जारी,खुद कुंडा से लड़ेंगे चुनाव


05 Jan 2022 |  199



धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी

लखनऊ।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने 11 पार्टी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।राजा भइया खुद प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।बाबागंज से विनोद सरोज को टिकट दिया गया है, फाफामऊ से लक्ष्मी नारायण जायसवाल, सोरावं से सुधीर राय, उरई से विजय चौधरी, बिल्सी से शैलेंद्र मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है।

आपको बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह राजा भ‌इया अपनी विधानसभा सीट कुंडा से 1993 से बिना किसी पार्टी के सहयोग से लगातार जीत का परचम लहरा रहे हैं।भदरी रियासत के राजकुमार राजा भ‌इया के विजय रथ को कोई रोक नही पाया है।राजा भइया का विजय रथ लगातार आगे बढ़ रहा है।

2017 के विधानसभा चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने कुंडा से 1 लाख 3 हजार 647 वोटों के अंतर से जीत का परचम लहराया थी और भाजपा के जानकी शरण को बुरी तरह से पराजित किया था।राजा भइया को 1 लाख 36 हजार 597 वोट मिले थे,जबकि, भाजपा के प्रत्याशी जानकी शरण महज 32,950 वोट मिले थे।राजा भइया की जीत उत्तर प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी जीत थी।माना जा रहा था कि राजा भइया इस बार अखिलेश यादव की सपा के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरेंगे,आखिर में राजा भइया ने खुद की पार्टी के प्रत्याशियों का ऐलान कर डाला।

बताया जा रहा है कि राजा भ‌इया ने जहां से अपने पार्टी के प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है वहां का चुनाव दिलचस्प हो गया है।

More news