योगी का चला अवैध निर्माण पर बुलडोजर
योगी का चला अवैध निर्माण पर बुल्डोजर



रिपोर्ट-शुभम कुमार

एटा।समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2022 विधानसभा चुनाव के चुनावी रण की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुल्डोजर बाबा के नाम से सम्बोधित करते हुए तंज कसते थे।आज योगी सरकार पार्ट-2 में अवैध निर्माण पर दनादन बुल्डोजर चलता हुआ नजर आ रहा है।शुक्रवार को इसी क्रम में जिले की अलीगंज तहसील के ग्राम ललहट में आर.एस. यादव ईट भट्टे के पास पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ध्वस्तीकरण किया।प्रशासन ने अवैध हुए निर्माण को बुल्डोजर से ढहा दिया है।

आपको बताते चले इससे पहले भी एटा में अवैध निर्माण पर सरकार का बुल्डोजर कई बार चल चुका है।पिछले दिनों भी जिले के अलग अलग स्थानों पर बुल्डोजर द्वारा अवैध निर्माणों को ढहाया जा चुका है।योगी सरकार पार्ट-2 की शुरुआत होते ही एटा प्रशासन के द्वारा अवैध निर्माण पर ये पहली कार्यवाही है


01 Apr 2022 |   275

More news