सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान सपरिवार आज करेंगे रामलला का दर्शन,राम मंदिर से सपा ने बनाई दूरी
सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान सपरिवार आज करेंगे रामलला का दर्शन,राम मंदिर से सपा ने बनाई दूरी

12 Feb 2024 |  64





अयोध्या।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सोमवार रामनगरी अयोध्या आएंगे।दोनों सीएम दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेंगे। इनके साथ परिवार के लोग भी रहेंगे।बता दें कि दोनों सीएम रामलला का दर्शन करेंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

यूपी सरकार पहुंची रामलला के द्वार

लखनऊ से 10 बसों में आए यूपी सरकार के मंत्रियों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ रालोद के पांच, कांग्रेस और बसपा के एक-एक विधायक रविवार दोपहर 12:30 बजे राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश किया। ठीक 20 मिनट बाद 12:50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला भी पहुंच गया। इसके बाद सीएम की अगुवाई में सभी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। एक-एककर सभी ने रामलला के समक्ष अपनी श्रद्धा अर्पित की।सीएम गर्भगृह के समक्ष लगभग 15 मिनट तक मंत्रियों के साथ बैठे रहे। रह-रहकर रामलला को प्रणाम करते हुए मंत्र पढ़ते रहे। सीएम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की और राममंदिर परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। अपराह्न तीन बजे सभी लखनऊ लौट गए।

राम मंदिर से सपा ने बनाई दूरी

राम मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कांग्रेस, बसपा और रालोद का साथ मिला। इन दलों के विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और एनडीए के विधायकों और एमएलसी के साथ कुल 330 सदस्य रामनगरी अयोध्या पहुंचे। सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ही श्रीराम दर्शन यात्रा से दूरी बनाए रखी। इसका संकेत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही दे दिया था।

More news