दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

07 Jun 2025 |   31



 

गाजियाबाद।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले श्लोक त्रिपाठी को गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।श्लोक ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद नशे में दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर यह धमकी दी थी।दिल्ली पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस के जरिए से श्लोक का पता लगाया और गाजियाबाद पुलिस के साथ मिलकर उसे गिरफ्तार किया है। बता दें कि श्लोक त्रिपाठी मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है।गाजियाबाद में नगर कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी में अपने पत्नी बच्चों के साथ रह रहा था।

श्लोक त्रिपाठी ने दो दिन पहले दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन किया था,जैसे ही कंट्रोल रूम में फोन रिसीव हुआ श्लोक ने लड़खड़ाती जबान में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दे डाली, इसके बाद श्लोक ने फोन काट दिया।कंट्रोलरूम में बैठे पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी।इसके बाद दिल्ली पुलिस ने फौरन श्लोक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया।इसमें पता चला कि श्लोक ने गाजियाबाद की पंचवटी कॉलोनी में बैठकर पुलिस को फोन किया था।

दिल्ली पुलिस ने फौरन श्लोक की लोकेशन गाजियाबाद पुलिस को शेयर किया।काफी देर तक गाजियाबाद पुलिस द्वारा एक्शन नहीं लेने पर दिल्ली पुलिस की टीम खुद गाजियाबाद पहुंची और नगर कोतवाली पुलिस के साथ श्लोक के लोकेशन पर दबिश दी।इस दौरान श्लोक अपने घर में मौजूद मिला।पुलिस ने श्लोक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में श्लोक ने बताया कि घटना से पहले पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था।इसके बाद उसने शराब पी लिया और नशे की हालत में दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर दिया था।फिलहाल दिल्ली पुलिस ने श्लोक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

श्लोक त्रिपाठी ने जिस मोबाइल नंबर से फोन किया था, उसका सिम कार्ड गोरखपुर के पते पर रजिस्टर्ड है।यही नहीं श्लोक के पास अपने रिश्तेदारों के नाम रजिस्टर्ड सिमकार्ड भी मिले हैं।श्लोक किसी को धमकाने के लिए इन्हीं सिमकार्ड का इस्तेमाल करता था।

More news