अरविंद केजरीवाल पर भड़क उठे मनजिंदर सिंह सिरसा,बोले-अरविंद खान केजरीवाल औरंगजेब के चहेते
अरविंद केजरीवाल पर भड़क उठे मनजिंदर सिंह सिरसा,बोले-अरविंद खान केजरीवाल औरंगजेब के चहेते

21 Oct 2025 |   37



 

नई दिल्ली।रेखा गुप्ता सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला।मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिरसा ने आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ाने के लिए किसानों को पराली जलाने के लिए मजबूर कर रही है।सिरसा ने इस दौरान अरविंद केजरीवाल को अरविंद खान केजरीवाल कहा और उन्हें औरंगजेब का चहेता बताया है। 

सिरसा ने कहा-जानबूझकर पराली जलवाई जा रही है

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब में आप नेता किसानों से जानबूझकर पराली जलवाने का काम कर रहे हैं। ये वीडियो में साफ दिख रहा है कि मुंह छुपाकर पराली जलवाई जा रही है।वीडियो दिखाया गया कैसे सितंबर से अक्टूबर तक पराली जलाई गई। सिरसा ने कहा कि आप वालों ने इन्हें मुंह ढककर पराली जलाने वाले को कहा है।किसान पराली नहीं जलाना चाहता ये मजबूर कर रहे हैं।

सिरसा ने कहा-दिल्ली में पिछले 7 महीनों में जो हम काम कर रहे हैं उससे ये परेशान हो गए हैं 

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में पिछले 7 महीनों में काम जो हम कर रहे हैं उससे ये परेशान हो गए हैं। सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पहले एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए पटाखे बैन कराएं।आप नेता लगातार सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि दिवाली न मनाए।बीजेपी का त्यौहार दिवाली नहीं है ये सनातन हिन्दू का त्यौहार है।मुझे हैरानी है कि आप पार्टी 10 साल तक नाकाम रही।औरंगजेब और अकबर के चहेते बोल रहे हैं।

सिरसा ने कहा-केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद किया

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि लगातार आंकड़ा देखें तो दिवाली के वक्त AQI में बहुत फर्क नहीं पड़ा बल्कि एक आंकड़ा है कि 32 प्वाइंट तब बढ़ा जब पटाखे बैन थे। इस बार AQI 335 दिवाली से पहले था और दिवाली के बाद 356 AQI है।सिरसा ने कहा कि 27 साल की बीमारी अरविंद केजरीवाल की सरकार देकर गई है,अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है। 27 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हमारी सरकार हटा चुकी है।एसटीपी को दोबारा शुरू कराया है, हजारों इलेक्ट्रिक बस लेकर आए हैं।

सिरसा ने कहा-केजरीवाल औरंगजेब के चहेते

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आप जान भूझकर धर्म को इसके बीच में ला रहे हैं।ये सब एक विशेष धर्म को खुश करने के लिए।सुबह से लोगो को कोस रहे हैं कि उन्होंने दिवाली कैसे मनाई,क्यों मनाई,बीजेपी को कोस रहे हैं, ये बीजेपी का त्योहार नहीं है,ये सनातन का त्योहार है।सिरसा ने कहा कि आप हमें गाली दीजिए एतराज नहीं करेंगे।दीपावली को ब्लेम एक धर्म को खुश करने के लिए कर रहे हैं।औरंगजेब के चहेते अरविंद खान केजरीवाल एक ही धर्म को खुश करना चाह रहे हैं।

सिरसा ने दिया आंकड़ा

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 2023 में दिवाली वाले दिन 218 AQI था और अगली सुबह बढ़कर 301 पहुंचा, यानी 83 अंकों की बढ़ोतरी। 2024 में दिवाली वाले दिन 328 AQI था और अगले दिन 360 यानी 32 अंकों का अंतर, वो भी पटाखा बैन और तमाम पाबंदियों के बावजूद,लेकिन 2025 में जब पटाखों पर कोई बैन नहीं था, लोगों ने अपनी आस्था और परंपरा के साथ दिवाली मनाई, पटाखे भी जलाए, तब दिवाली वाले दिन 345 से अगले दिन 356 पहुंचा, यानी महज़ 11 अंकों की बढ़ोतरी। सिरसा ने कहा कि ये आप के आंकड़े है। मात्र 11 पॉइंट ही बढ़ा है, इसमें क्या दिक्कत है, कोई आस्था से अपना त्योहार मना रहा है तो इनके पेट में क्या दिक्कत है।

सिरसा ने केजरीवाल पर साधा निशाना 

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मुसलमान भी बकरीद पर सड़कों पर बकरा काटेंगे तो केजरीवाल उससे भी सवाल करेंगे,क्या ईद पर जब कुर्बानी होती है तो क्या केजरीवाल उसे रुकवाने का काम करेंगे,नहीं करेंगे।इन्होंने दिल्ली को ब्रिटिशर्स से भी ज्यादा लूटा है।

More news