योगी के मंत्री ने 9 जगहों पर लगवाई होर्डिंग,लिखा-असली गद्दार कौन,नकली राहुल गांधी या असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू,गर्म हुई जिले की सियासत 
योगी के मंत्री ने 9 जगहों पर लगवाई होर्डिंग,लिखा-असली गद्दार कौन,नकली राहुल गांधी या असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू,गर्म हुई जिले की सियासत 

06 Feb 2026 |   73



 

रायबरेली।योगी सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने होर्डिंग लगाकर राक्षस से कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।इससे जिले में सियासत गरमा गई है।होर्डिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने 9 जगहों पर होर्डिंग लगवाई है। होर्डिंग में सबसे पहले बड़े अक्षरों में लिखा गया गद्दार कौन, असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू या फिर नकली गांधी राहुल गांधी।होर्डिंग में आगे लिखा गया कि गद्दारी कांग्रेस से संपूर्ण देश की देवतुल्य जनता ने कांग्रेस छोड़ा।क्या राहुल गांधी उसे गद्दार कहते हैं और ममता दीदी वफादार।

इसके ठीक दूसरी ओर लिखा है कि गद्दारी भारत से, भारतवासियों से भारतीय संस्कृति और संस्कारों से प्रभु श्रीराम से,सरदार पटेल से,सुभाष चंद्र बोस से,डॉ अब्दुल कलाम से, फिरोज गांधी से,मेनका गांधी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के व्यवसायी वाड्रा परिवार तक।

बता दें कि इससे एक दिन पहले राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से भी ऐसा ही पोस्टर शेयर किया था।निराला नगर,गांधी नगर,एकता विहार कालोनी, सारस होटल,डिग्री कालेज चौराहा,रतापुर चौराहा,राष्ट्रीय राजमार्ग त्रिपुला पर एक-एक होर्डिंग लगी है।वहीं डीडोली पर दो होर्डिंग लगाई गई है।

More news