कौशांबी से गिरफ्तार सुहैल का लाल किला धमाके से जुड़ रहा नाम,जासूसी करने के आरोप में 15 गिरफ्तार 
कौशांबी से गिरफ्तार सुहैल का लाल किला धमाके से जुड़ रहा नाम,जासूसी करने के आरोप में 15 गिरफ्तार 

20 Mar 2026 |   23



 

गाजियाबाद।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई लिए जासूसी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का हाल ही में खुलासा हुआ है।जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है,वैसे-वैसे गिरफ्तारियों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। आईएसआई से जुड़े 9 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चकी है।पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं।

जांच में लाल किला धमाके से जुड़े तार

जांच में दिल्ली के लाल किला धमाके से जुड़े तार और संवेदनशील स्थानों की जानकारी पाकिस्तान भेजने का खुलासा हुआ है।यह कार्रवाई 14 मार्च को ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सामने आए जासूसी रैकेट के खुलासे के बाद की गई है।शुरुआती कार्रवाई में कौशांबी थाने की पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था,इसमें एक महिला भी शामिल थी।जांच आगे बढ़ने पर अलग-अलग राज्यों से 9 और संदिग्धों को गिरफ्तार गया है।

लाल किला धमाके से कनेक्शन

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में शामिल सुहैल ने कथित तौर पर लाल किले के पास हुए धमाके के बाद मौके पर पहुंचकर वहां की तस्वीरें लीं और वीडियो बनाए और उन्हें लगातार पाकिस्तान भेजता रहा।सुहैल को पहले से ही इस घटना की जानकारी दी गई थी और उसे निर्देश मिला था कि घटना स्थल की हर गतिविधि को रिकॉर्ड कर अपने आकाओं तक पहुंचाए।

धमाके के बाद सूहैल ने मृतकों और घायलों का वीडियो बनाया 

आरोप है कि सुहैल लाल किला धमाके के बाद मौके पर मौजूद घायलों और मृतकों के वीडियो भी बनाए,इतना ही नहीं सुहैल अस्पताल तक भी गया,जहां उसने घायलों के नाम, उनकी स्थिति और अस्पताल के अंदर के दृश्य रिकॉर्ड किए।ये सभी जानकारियां और वीडियो सुहैल ने पाकिस्तान में बैठे अपने संपर्कों को भेजीं।काम पूरा करने के बाद सुहैल अपने मोबाइल फोन को तोड़कर नष्ट कर दिया, ताकि कोई सबूत न बच सके।

सुहैल ने दुबई भेजा था दो सीलबंद पार्सल

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे सरफराज ने संभल के सुहैल को इस काम के लिए निर्देश दिए थे।जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि सुहैल ने दो सीलबंद पार्सल दुबई भेजे थे,जो उसे दिल्ली में सरफराज के एक सहयोगी द्वारा दिए गए थे।इन पार्सलों को सुहैल ने अपने आधार कार्ड के जरिए भेजा, लेकिन इनमें क्या था,इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
बरहाल गिरफ्तार किए सभी लोगों से पूछताछ जारी है। एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि सैन्य ठिकानों, रेलवे स्टेशनों और अन्य संवेदनशील स्थानों की वीडियो और जानकारी पाकिस्तान भेजने के पीछे उनका असली मकसद क्या था और इस नेटवर्क की जड़ें कहां तक फैली हुई हैं।

More news