डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले-बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले-बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का

14 Mar 2026 |   21



 

प्रयागराज।उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य दो दिन के संगम नगरी प्रवास पर आज शनिवार को पहुंचे।पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।डिप्टी सीएम ने विपक्ष के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया।मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया।

गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर देश में फैल रही खबरों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा पलटवार किया। डिप्टी सीएम ने तंज कसते हुए कहा,अफवाह गांधी और अफवाह यादव विपक्ष के ये नेता केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं, ताकि जनता में भ्रम और डर पैदा हो।यह वैश्विक संकट की घड़ी है,धैर्य आवश्यक है।विपक्ष को सकारात्मक रवैये के साथ अपने धर्म का निर्वहन करना चाहिए और देश के साथ खड़ा होना चाहिए,लेकिन ये दुष्प्रचार कर रहे हैं।डिप्टी सीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा,आने वाले समय में अफवाह फैलाने वाले इन दोनों नेताओं का हम बाजा बजा देंगे।रही बात आम जनता की तो वह तनाव न लें।

गैस की किल्लत के दावों को नकारते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौर्य आंकड़े पेश किए। डिप्टी सीएम ने बताया कि पहले जहां प्रतिदिन 55 लाख सिलेंडर बुक होते थे,वहीं अब यह संख्या बढ़कर 75 लाख तक पहुंच गई है।आपूर्ति सुचारू है और सरकार हर नागरिक तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव और खाड़ी देशों के युद्ध संकट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। डिप्टी सीएम ने कहा वैश्विक संकट के बावजूद पीएम मोदी की सशक्त विदेश नीति के कारण ईरान से भारत में क्रूड ऑयल और गैस सफलतापूर्वक आ रही है।दुनिया देख रही है कि संकट के समय में भी भारत का झंडा बुलंद है और आगे भी रहेगा।

आगामी चुनावों पर चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के अंदर कोई संकट नहीं है।भाजपा अब पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विरोधियों को हराकर फिर प्रचंड बहुमत हासिल करेंगे।पश्चिम बंगाल,तमिलनाडु और आगामी जिला पंचायत चुनावों के लिए रणनीति तैयार है।

More news