आप घबराओ नहीं,मैं हूं साथ,दिव्या मित्तल को मिला बुजुर्ग का साथ,आशिर्वाद से हो गईं गदगद
आप घबराओ नहीं,मैं हूं साथ,दिव्या मित्तल को मिला बुजुर्ग का साथ,आशिर्वाद से हो गईं गदगद

20 Oct 2026 |   25



 

मिर्जापुर।आईएएस पद से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल की राजनीतिक पारी की शुरुआत काफी शानदार दिख रही है।इन दिनों दिव्या मित्तल जनसंपर्क में काफी व्यस्त दिख रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटीं दिव्या मित्तल जनता के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चला रही हैं।बिना किसी दल से जुड़े खुद की राजनीतिक पार्टी जन नीति भारत‌ नाम की पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

अपने प्रशासनिक दिनों से मिर्जापुर में पॉपुलर रहीं दिव्या मित्तल अब जब भी दौरे पर निकलती हैं,तो उनको ग्रामीणों और आमलोगों का प्यार मिलता है।इसी बीच दिव्या मित्तल का एक बुजुर्ग के दुलार का वीडियो चर्चा बटोर रहा है।बुजुर्ग ने बेहद स्नेह के साथ दिव्या मित्तल के सिर पर हाथ रखकर हौसला बढ़ाया और कहा कि बेटा,घबराना नहीं,मैं तुम्हारे साथ हूं।बुजुर्ग के मुंह से निकले इन अपनेपन और भरोसे भरे शब्दों से दिव्या मित्तल काफी भावुक दिखीं।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बुजुर्ग अपना आशीर्वाद देते हुए दिव्या मित्तल को संबल दे रहे हैं।इस अप्रत्याशित और स्नेहिल आशीर्वाद को पाकर दिव्या मित्तल पूरी तरह गदगद नजर आईं,उनके चेहरे पर संतोष और एक नई ऊर्जा का भाव साफ झलक रहा था।चुनावी समर में उतरने से पहले इस तरह के बुजुर्गों और संतों का आशीर्वाद मिलना किसी भी नए राजनेता के लिए सबसे बड़ी ताकत माना जाता है।

बता दें कि चुनाव के मैदान में उतरते ही जनता के बीच इस तरह की सकारात्मक और भावनात्मक तस्वीरें बहुत बड़ा संदेश देती हैं।दिव्या मित्तल का यह जनसंपर्क अभियान अब धीरे-धीरे रंग ला रहा है,जहां उन्हें आम जनता के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों और संतों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। मैं हूं,घबराना नहीं के इन सांत्वना भरे शब्दों ने यह साबित कर दिया है कि जनसेवा की इस नई राह में उन्हें अपनों का साथ मिलना शुरू हो गया है।

बताते चलें कि पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने लगभग 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीति में कदम रख है। उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की दिव्या मित्तल अधिकारी है।दिव्या मित्तल ने बीते माह 30 अगस्त अपने पद से इस्तीफा दिया था,इसे सितंबर में मंजूरी मिल गई थी।देवरिया,मिर्जापुर और संत कबीरनगर में जिलाधिकारी के रूप में काम कर चुकीं दिव्या मित्तल ने पहले किसी स्थापित राजनीतिक दल में शामिल होने के बजाय जनता के साथ मिलकर राजनीति करने की बात कही थी। दिव्या मित्तल ने 15 अक्टूबर को जन नीति भारत नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करके सबको को चौंका दिया। दिव्या मित्तल की पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना बताई है।

More news