लखनऊ।उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में मुस्लिमों का वोट लेने के लिए जबरदस्त रेस शुरू हो गई है।एक ओर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हैं,जो मुस्लिम वोट बैंक के सबसे बड़े दावेदार हैं।ओवैसी भी फुल एक्शन में हैं,लेकिन अब राहुल गांधी ने भी मुस्लिम बूथ मजबूत करने के लिए बड़ा दांव खेल दिया है। विधानसभा चुनाव से कुछ ही महीने पहले कांग्रेस ने यूपी में अपनी टीम बदल दी है। इससे सपा में खलबली मच गई है,क्योंकि राहुल गांधी ने जो टीम बदली,उसमें उन्होंने ऐसे मुस्लिम नेता को पद दे दिया है,जिससे सपा सबसे ज्यादा चिढ़ती है।राहुल गांधी ने सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है।वही इमरान मसूद जो आए दिन सीट शेयरिंग को लेकर सपा और अखिलेश यादव पर बयानों के तीर चलाते रहते हैं।
इमरान मसूद को पद देने पर भड़की सपा
सपा कांग्रेस से इमरान मसूद जैसे नेताओं पर लगाम लगाने की मांग करती है,लेकिन लगाम लगाने के बजाय कांग्रेस ने इमरान मसूद को यूपी कांग्रेस का वर्किंग प्रेसिडेंट बना दिया। ऐसे में अब सपा भड़क गई है।विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा और कांग्रेस में तकरार तेज हो गई है।धर्मेंद्र यादव अपने सांसदो से बात कर रहे हैं।सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने इमरान मसूद को पद देने पर सवाल उठाया और कांग्रेस पर हमला किया।रमाशंकर राजभर कह रहे हैं कि इमरान मसूद के कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से वो हैरान हैं। इमरान मसूद गठबंधन धर्म के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। इसलिए कांग्रेस को उन्हें पद नहीं देना चाहिए था।
अखिलेश के आगे कांग्रेस ने उतारा अपना पीडीए
राहुल गांधी ने सिर्फ इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष ही नहीं बनाया,बल्कि विधानसभा चुनाव में अखिलेश के मुकाबले कांग्रेस का पीडीए उतार दिया है।अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।अजय राय की जगह ब्राह्मण समाज से आने वाली आराधना मिश्रा मोना को अध्यक्ष बनाया गया है।ओबीसी वर्ग के निषाद समाज और दलित समाज के नेताओं को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। एससी समाज से आने वाले राजेंद्र पाल गौतम पहले से ही यूपी प्रभारी हैं। राजेंद्र पाल गौतम कह रहे हैं कि ब्राह्मण, मुस्लिम और दलित कांग्रेस के मेन वोटर हैं। आज ये वर्ग कांग्रेस की तरफ लौट रहा है। सीट बंटवारे पर राजेंद्र गौतम ने फिर दोहराया कि कांग्रेस आधे की हिस्सेदार है।
ओपी राजभर ने सपा-कांग्रेस पर कसा तंज
इस बीच योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी सपा-कांग्रेस पर तंज कसा है। राजभर ने कहा कि दोनों पार्टियों को सीएम के लिए मुस्लिम फेस घोषित कर देना चाहिए,क्योंकि दोनों ने मुसलमानों का बहुत वोट लिया है। उधर सपा ने एमएलसी चुनाव से ठीक पहले अपने दो प्रत्याशी भी बदल दिए हैं। आकाश अग्रवाल और संजय त्रिपाठी को पार्टी में शामिल करते ही टिकट दे दिया है।