हाईवे पर चलती बाइक पर रोमांस,महिला को आगे बैठाकर शर्मनाक हरकत,वीडियो वायरल 
हाईवे पर चलती बाइक पर रोमांस,महिला को आगे बैठाकर शर्मनाक हरकत,वीडियो वायरल 

11 Nov 2026 |   32



 

कौशांबी।पुलिस यातायात माह के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सरेराह नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी के हाईवे का है,जहां एक युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर उसके साथ रोमांस करता दिख रहा है।इस रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

हाईवे पर चलती बाइक पर रोमांस  

वायरल वीडियो में बाइक का नंबर साफ दिख रहा है।बाइक सवार दोनों हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहे हैं और एक दूसरे से चिपककर रोमांस कर रहे हैं।अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस क्या कार्रवाई करती है।हालांकि ट्रैफिक पुलिस अफसरों का कहना है कि वह बाइक चालक का पता लगाने में जुट गए हैं। पुलिस वायरल वीडियो में दिख रहे बाइक नंबर के आधार पर युवक की पहचान करने में जुट गई है।पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

जोखिम भरा हो सकता है रोमांस

बाइक सवार युवक महिला को पेट्रोल की टंकी पर बैठाया है,महिला पीले रंग की टॉप पहनी है,बार-बार चलती बाइक पर युवक को गले लगा रही है।रेड कलर की बाइक पर दोनों तेज रफ्तार के साथ एक दूसरे को चिपक रहे हैं।वहीं पीछे से आ रहे कार सवार ने दोनों के रोमांस की हरकत को कैमरे में कैद कर लिया। दोनों जहां से गुजरते हर कोई उन्हें देखने लगता।गनीमत है कि किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ।

यातायात माह में लोगों को जागरूक किया जा रहा

बता दें कि यातायात माह चल रहा है।यातायात पुलिस लोगों को सड़क सुरक्षा,हादसे से कैसे बचे,इसको लेकर जागरूक कर रही है।साथ ही बाइक सवारों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर रही है। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे।यातायात नियमों की धज्जियां अक्सर उड़ाते हुए वीडियो और खबरें आ जाती हैं।

More news