गोंडा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा के मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्रों की जनता को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी।सीएम योगी जिले के तेजपुर पहुंचे और लगभग 5 अरब 20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।कार्यक्रम में कई योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए,दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल बांटी।इस दौरान सीएम ने ने समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि सपा जब भी आई उसने तबाही मचाई।
दीपावली अयोध्या में मनेगी,रोशनी गोंडा तक पहुंचेगी
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधा।जहां सपा कार्यकाल की सीएम योगी ने कसाई से तुलना की।वहीं सीएम ने यह भी कहा कि देव दीपावली अयोध्या में मनेगी,लेकिन उसकी रोशनी गोंडा तक पहुंचेगी। सीएम ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सपाई और कसाई हिंदू त्योहार नहीं मनाने देते थे और देवीपाटन मंडल विकास से अछूता रहा और विकास योजनाओं का रास्ते में ही अपहरण कर लिया जाता था।
गोंडा योग और रामायण की धरती
सीएम योगी ने कहा कि गोंडा की धरती ने योग की धारा बहाई है।महर्षि पतंजलि ने योग दिया और गोस्वामी तुलसीदास ने यहीं रामकथा सुनी और रामचरित मानस की रचना की। सीएम ने समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि सपा जब भी आई उसने तबाही मचाई। सीएम ने कहा कि आज का युवा उपद्रव,कर्फ्यू और दंगा नहीं जानता।पहले सपा शासन में दंगे होते थे और बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं।
माफिया को मिट्टी में मिला दिया
सीएम योगी ने आंकड़ा बताते हुए कहा की इस बार नवरात्रि में 67 हजार मूर्तियां स्थापित हुईं और पश्चिमी यूपी में करोड़ों कांवरियों ने जलाभिषेक किया।सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब दंगा होगा तो उनकी कई पीढ़ियां याद करेंगी।अब बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता,सरकार ने माफिया को मिट्टी में मिला दिया है।सपा बदमाश लाती है,जबकि भाजपा बदलाव लाती है।
सीएम योगी का स्वागत करने के बाद केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मंच से कहा की आज लोगों ने वो दौर नहीं देखा था।पिछली सरकारों में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी,सरकार राशन नहीं देती थी,जमीन कब्जा होता था, माफियाराज था,सपा और बसपा सरकारों में सिर्फ लूट होती थी।