नोएडा में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर,अनिल दुजाना गैंग से था जुड़ाव
नोएडा में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर,अनिल दुजाना गैंग से था जुड़ाव

31 Oct 2026 |   35



 

गौतमबुद्ध नगर।नोएडा में पुलिस और 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अमन ढेर होगा।मुठभेड़ में अमन कई गोलियां लगीं. घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह मुठभेड़ थाना सेक्टर-126 इलाके में हुई।नोएडा पुलिस और जिले की सीआरटी ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। 

पुलिस के मुताबिक अमन उर्फ माया त्यागी का संबंध कुख्यात रणदीप भाटी और अनिल दुजाना गैंग से था।वह बादलपुर थाना क्षेत्र से वांटेड था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।फिलहाल पुलिस की आगे की कार्रवाई और मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

More news