झांसी में बड़ा कांड:बस से 5 करोड़ का सोना और 15 लाख रुपये उड़ा ले गए शातिर चोर
झांसी में बड़ा कांड:बस से 5 करोड़ का सोना और 15 लाख रुपये उड़ा ले गए शातिर चोर

29 Oct 2026 |   29



 

झांसी।उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है,जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के बस स्टाॅप पर बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को ऐसा चूना लगाया कि उनके होश उड़ गए। चोरों ने बस में रखे दो बैग बड़ी सफाई से पार कर दिए,इसमें लगभग 5 करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और 15 लाख रुपये रखे हुए थे।इतनी बड़ी चोरी की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई।अब चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश देरही है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के सर्राफा व्यापारी गुरकीरत सिंह अपने साथी रामेश्वर के साथ बस में सवार होकर मध्य प्रदेश के छतरपुर से झांसी की ओर आ रहे थे। सफर के दौरान जैसे ही उनकी बस मऊरानीपुर बस स्टॉप पर पहुंची,वहां पहले से घात लगाए बैठे शातिर चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।सर्राफा व्यापारी का कहना है कि जैसे ही उसकी निगाह हटी बदमाश सोने के आभूषण और कैश से भरा बैग बड़ी सफाई से चुराकर बस से उतरकर फरार हो गए।बैग में करीब 5 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये नकद रखे हुए थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इतनी बड़ी रकम और जेवरात चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन कर दिया है।मऊरानीपुर थाना पुलिस के साथ-साथ सर्विलांस टीम भी सक्रिय हो गई है।पुलिस बस स्टाॅप और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

More news