गाजीपुर।नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर बुधवार को गाजीपुर पहुंचे।चंद्रशेखर ने जखनियां विधानसभा क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव के पास स्थित आंबेडकर पार्क के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से कराने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। चंद्रशेखर ने आरक्षण,जातिगत जनगणना और ईवीएम के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।कहा कि प्रदेश में नौकरी,रोजगार व अधिकार सब खत्म हो रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार सभी सरकारी प्रतिष्ठानों को पूंजीपतियों को बेचकर उन्हें अमीर बना रही है।
आरक्षण को वंचित वर्गों के अधिकारों से जोड़ते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि इसे भीख बताना गलत है। चंद्रशेखर ने बिना किसी रिपोर्ट के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) को दिए जा रहे हैं।आरक्षण विरोधी बताएं कि अगर अनुसूचित जातियों को मिलने वाला अराक्षण भीख है तो ईडब्ल्यूएस क्या है।
चंद्रशेखर ने लोगों से पूछा कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए या ईवीएम से। इस पर मौजूद समर्थकों ने हाथ उठाकर बैलेट पेपर से मतदान कराने के पक्ष में समर्थन जताया। चंद्रशेखर ने कहा कि इस मांग को लेकर संघर्ष किया जाएगा। चंद्रशेखर ने युवाओं से शिक्षित बनने की अपील करते हुए कहा कि केवल रील बनाने में समय बर्बाद करने से तरक्की नहीं होगी।
चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार पर रोजगार,शिक्षा और सरकारी संसाधनों से जुड़े मुद्दों पर भी सवाल उठाए।चंद्रशेखर ने जखनियां विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी विनय सागर के लिए समर्थन मांगा।
सभा में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़,पूर्वांचल संगठन प्रभारी विनय सागर,राहुल रावते,गोरखनाथ बौद्ध,जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बौद्ध,मनोज गौतम,एडवोकेट हरेंद्र कुमार,रेखा देवी,मानव राजभर और विकास राव मौजूद रहे।