75 वर्षीय रामसुगर की 30 वर्षीय रानी से सगाई निकली फर्जी,खुला ये राज
75 वर्षीय रामसुगर की 30 वर्षीय रानी से सगाई निकली फर्जी,खुला ये राज

20 Oct 2026 |   26



 

औरैया।सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय इंस्टाग्राम यूट्यूबर रानी की शादी की खूब चर्चा हो रही थी।अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।रानी से शादी करने का ऐलान करने वाले रामसुगर ने अब शादी से इंकार करते हुए सगाई को नाटक करार दिया है।रामसुगर का कहना है कि यह सब उन्होंने अपनी बेटी के कहने पर किया और वह रानी से कोई शादी करने नहीं जा रहे है।रामसुगर ने अपनी सेहत का जिक्र करते हुए बताया कि वह बीमार रहते हैं और उनके पैर भी ठीक से काम नहीं करते।

रामसुगर ने फर्जी शादी की बात होने का किया दावा

बुजुर्ग रामसुगर ने वीडियो जारी कर सगाई की कहानी को स्क्रिप्टेड बताया है।रामसुगर ने कहा कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वीडियो बनाया गया था। 30 वर्षीय रीना राजपूत और 75 वर्षीय रामसुगर की कथित सगाई का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं में आया मामला अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है।होने वली दुल्हन से उम्र के करीब 45 वर्ष के अंतर के चलते सुर्खियों में आए इस मामले में रामसुगर ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया है।रामसुगर का दावा है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने और फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से सगाई की रस्मों का वीडियो बनवाया गया था।हालांकि रामसुगर के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और रीना राजपूत का पक्ष सामने आना बाकी है।

वायरल वीडियो से शुरू हुई थी चर्चा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में 30 वर्षीय रीना राजपूत और 75 वर्षीय रामसुगर सगाई की रस्में निभाते नजर आए थे।वायरल वीडियो में हल्दी और सगाई से जुड़ी रस्में दिखने के बाद लोगों ने इसे वास्तविक सगाई समझ लिया। दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर होने के कारण यह वीडियो तेजी से चर्चा में आ गया और दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।

रामसुगर बोले-न प्रेम संबंध था,न शादी की तैयारी

अब रामसुगर ने वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा है।रामसुगर का कहना है कि रीना राजपूत के साथ उनका कोई प्रेम संबंध नहीं था और न ही दोनों की शादी होने वाली थी।रामसुगर ने दावा किया कि सगाई का वीडियो वास्तविक रिश्ते का हिस्सा नहीं,बल्कि सोशल मीडिया के लिए तैयार की गई एक स्क्रिप्ट का हिस्सा था।

बेटी और रीना की पहचान से शुरू हुई कहानी

रामसुगर के मुताबिक उनकी बेटी राधा की पहचान रीना राजपूत से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी,इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और साथ में वीडियो बनाए जाने लगे।रामसुगर ने दावा किया कि बेटी राधा और रीना के कहने पर ही उन्होंने सगाई की रस्मों वाला वीडियो बनवाया था।इसका मकसद सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना और फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाना था।हालांकि वीडियो में किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

ब्यूटी पार्लर में शूट किया गया था वीडियो

प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक रीना और रामसुगर की सगाई का वीडियो औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में शूट किया गया था. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे वास्तविक सगाई मान लिया,इसके बाद दोनों के रिश्ते और संभावित शादी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

रीना के फॉलोअर्स बढ़ने का भी दावा

मामले से जुड़ी प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सगाई का वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद रीना राजपूत के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में करीब चार हजार की बढ़ोतरी हुई।रीना की फॉलोअर संख्या लगभग 12.4 हजार बताई गई है। हालांकि इन आंकड़ों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रामसुगर औरैया जिले के सहार क्षेत्र के अरियारी गांव के निवासी हैं।रामसुगर के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक रीना राजपूत की शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी और लगभग तीन साल बाद उनका तलाक हो गया था।

रीना का पक्ष आना बाकी, दावों की पुष्टि का इंतजार

फिलहाल इस पूरे मामले में रामसुगर की ओर से जारी वीडियो ने वायरल सगाई की कहानी को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।एक ओर सोशल मीडिया पर इसे वास्तविक सगाई समझकर चर्चा की जा रही थी,वहीं अब रामसुगर इसे फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया वीडियो बता रहे हैं। पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता स्पष्ट होने के लिए रीना राजपूत का पक्ष सामने आना और संबंधित दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना जरूरी है।तब तक मामले में सामने आए बयानों को संबंधित पक्ष के दावों के रूप में ही देखा जाना चाहिए।किसी बीच यह बात भी सुनने को मिली है जब यह सगाई का मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया तो औरैया के एसपी अभिषेक भारती ने संबंधित इलाके के थाना प्रभारी को भी जांच के आदेश दिए।

बता दें कि सहायल इलाके के अरियारी गांव से जुड़े हुए इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोग कई तरह के सवाल सगाई और शादी को लेकर के उठाना शुरू कर दिए थे। असल में यह सब बातें तब शुरू हुई जब रीना की बुजुर्ग रामसुगर के साथ सगाई की खबरें सामने आई,जिसके बाद लोगों ने यह कहकर के सवाल उठाने शुरू कर दिया कि यह सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। वास्तविकता में ऐसा कुछ भी नहीं है हर और यही बात स्थानीय ग्रामीण कहते हुए नजर आ रहे थे और अब हकीकत में खुद इस बात का खुलासा बुजुर्ग रामसुगर की ओर से कर दिया गया है।

More news