यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में मची हलचल, 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले की तैयारी,20 से ज्यादा आईपीएस अफसर भी आ सकते हैं दायरे में
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में मची हलचल, 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले की तैयारी,20 से ज्यादा आईपीएस अफसर भी आ सकते हैं दायरे में

29 Oct 2026 |   42



 

लखन‌ऊ।उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी तेज हो गई है।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस हेडक्वार्टर ने उन पुलिसकर्मियों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है,जो एक ही जिले में तीन साल या उससे ज्यादा समय से तैनात हैं।इस बड़े फेरबदल में सिपाही से लेकर एडिशनल एसपी रैंक तक के 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया जा सकता है।

बता दें कि पुलिस हेडक्वार्टर की स्थापना शाखा ने सभी पुलिस कमिश्नरेट और जिलों से संबंधित पुलिसकर्मियों की तैनाती का रिकॉर्ड मांगा है।इसका मुख्य उद्देश्य उन कर्मचारियों की पहचान करना है,जो चुनाव आयोग के तय मानकों के दायरे में आते हैं। तबादलों की इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का भी गठन किया जा सकता है।

किन पुलिसकर्मियों का होगा तबादला

निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक जो पुलिसकर्मी तीन साल से एक ही जिले में तैनात हैं,उनका तबादला किया जाएगा,इसके अलावा अपने गृह जिले में तैनात कर्मचारियों को भी दूसरी जगह भेजा जाएगा,ऐसे पुलिसकर्मी भी तबादले की लिस्ट में आएंगे, जिनकी तैनाती पिछले चुनाव के समय से अभी तक नहीं बदली है।

पक्षपात की शिकायत पर भी एक्शन

चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत उन पुलिसकर्मियों के मामलों पर भी खास ध्यान दिया जाएगा,जिनके खिलाफ किसी राजनीतिक दल का पक्ष लेने की शिकायतें सामने आई हैं,ऐसी शिकायतों और चुनाव से जुड़े नियमों के आधार पर जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव से पहले पूरी होगी प्रक्रिया

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य की सरकारी मशीनरी में यह बड़ा बदलाव चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।अभी 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले का अनुमान लगाया गया है,हालांकि तबादलों की अंतिम संख्या जिलों से रिपोर्ट मिलने और स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद ही एकदम साफ हो पाएगी।

More news