रायबरेली पुलिस ने किया खुलासा,14 दिन बाद लापता किशोरी का शव बरामद,मंदिर के बहाने बुलाकर दोस्त ने की थी हत्या
रायबरेली पुलिस ने किया खुलासा,14 दिन बाद लापता किशोरी का शव बरामद,मंदिर के बहाने बुलाकर दोस्त ने की थी हत्या

31 Oct 2026 |   31



 

रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की 16 अक्टूबर को घर से लापता हो गई।परिजनों ने उसके गुमशुदगी की थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी,लेकिन 14 दिन बाद नाबालिग का शव मिलने से हड़कंप मच गया।मामले में एक आरोपी रौनक यादव को गिरफ्तार किया गया है। रौनक ने नाबालिग की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था।

ये मामला एसपी रवि कुमार के संज्ञान में आया तो उन्होंने फौरन पुलिस टीम को जल्द खुलासे का निर्देश दिया।पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के बाद आरोपी रौनक यादव को गिरफ्तार किया।आपसी विवाद से रौनक ने चाकू और दुपट्टे से गला घोंटकर लड़की की हत्या करने की बात कबूल की है। बता दें कि पुलिस ने 30 अक्टूबर को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के पश्चिमी यार्ड के पास सूखी नहर की झाड़ियों से नाबालिग लड़की का कंकाल जैसी स्थिति में शव बरामद किया था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रौनक यादव और मृतका दो साल पहले साथ पढ़ते थे और इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। लगभग छह महीने पहले लड़की ने उससे बातचीत बंद कर दी थी,इस पर रौनक ने नाराजगी जताई। कुछ दिन पहले जब दोनों के बीच दोबारा बातचीत शुरू हुई, तो रौनक ने लड़की के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली,फिर शक और गुस्से में उसकी हत्या की पूरी साजिश रच डाली।

आरोपी रौनक यादव ने पुलिस को बताया कि उसने 16 अक्टूबर को लड़की को मिलने के बहाने बुलाया और बाइक से ऐहार स्थित बाल्हेश्वर मंदिर ले गया,जहां दोनों के बीच विवाद हुआ,इसके बाद वह उसे चक पंचम मजरे दतौली के पास नहर पटरी पर ले गया,जहां उसने चाकू से उसके गले पर वार किया और फिर दुपट्टे से गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

रौनक यादव ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था।पुलिस ने रौनक की निशानदेही पर नाबालिग लड़की का बरामद कर लिया है। पूछताछ में रौनक ने मृतका के बातचीत बंद करने और दूसरे युवकों से संपर्क रखने को हत्या की वजह बताया है।

More news