कानपुर में खाकी पर किन्नरों का कहर,निर्वस्त्र होकर पीटा, मारी सीने पर लात,वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज
कानपुर में खाकी पर किन्नरों का कहर,निर्वस्त्र होकर पीटा, मारी सीने पर लात,वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

31 Oct 2026 |   32



 

कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल है। वायरल वीडियो में कुछ किन्नर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़ित पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वीडियो वायरल होने से सामने आया मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी और किन्नरों के बीच विवाद होता हुआ दिख रहा है।मामला बढ़ने पर किन्नरों द्वारा पुलिसकर्मी के साथ मारपीट किए जाने के दृश्य सामने आए हैं।वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले किन्नर बहस करते है,फिर निर्वस्त्र होकर पुलिसकर्मी को पीटने लगते है,इसी बीच एक किन्नर पुलिसकर्मी के सीने पर लात मार देता है।वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई।हालांकि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट की नौबत किन परिस्थितियों में आई,इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मी से तहरीर प्राप्त की। तहरीर के आधार पर किन्नरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

एसीपी बोले- विधिक कार्रवाई जारी

सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर कृष्णकान्त ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। संबंधित पुलिसकर्मी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

More news