दीपावली की रौनक में सुरक्षा का भरोसा,रात तक गुलजार रहे बाजार,बदलते यूपी की नई तस्वीर
दीपावली की रौनक में सुरक्षा का भरोसा,रात तक गुलजार रहे बाजार,बदलते यूपी की नई तस्वीर

11 Nov 2026 |   32



 

लखनऊ। दीपों का त्योहार दीपावली के आने से बाजार बदल जाता है।दुकानों पर रंग-बिरंगी झालरें,गलियों में मिठाइयों की खुशबू और खरीदारी के लिए निकलने वाले परिवारों की चहल-पहल देर रात तक रहती है।बच्चों के लिए नए कपड़े,घर को सजाने के लिए सामान,पूजा करने वाली सामग्री और अपनों के लिए उपहार खरीदने की खुशी दीपावली को खास बनाती है।इस रौनक का एक दूसरा पहलू सुरक्षा का भरोसा है, जब परिवार बिना समय की चिंता किए बाजार जा सकें, महिलाएं देर रात तक काम कर सकें और दुकानदार निश्चिंत होकर अपनी दुकानें खुली रख सकें,तभी त्योहार की खुशियां पूरी होती हैं।

दीपावली की असली रौनक सिर्फ रोशनी और सजावट में नहीं

दीपावली की असली रौनक सिर्फ रोशनी और सजावट में नहीं, बल्कि उस भरोसे में है,जिसमें परिवार देर रात तक बाजारों में खरीदारी कर सके और महिलाएं बेफिक्र होकर काम से लौटें। उत्तर प्रदेश में रात तक गुलजार रहने वाले बाजार बदलते सुरक्षा माहौल और आर्थिक गतिविधियों की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों कहा था कि रात में खुले रहने वाले बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान व्यापारियों के बढ़ते विश्वास और महिलाओं की सुरक्षा का प्रतीक हैं। सीएम ने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा था कि उस समय अपराध और असुरक्षा के कारण सूर्यास्त के बाद व्यापारिक गतिविधियां सीमित हो जाती थीं। सीएम ने इस बदलाव को सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति और महिला सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता से जोड़ा है।

बाजारों की रौनक में दिखता भरोसा

सूबे की राजधानी लखनऊ में बाजार इस बदलाव को समझने के लिए एक बेहतरीन उदाहरण हैं।अमीनाबाद,चौक,भूतनाथ, आलमबाग और हजरतगंज में दीपावली से पहले ग्राहकों की भीड़ देखी गई।खराब मौसम भी खरीदारी का उत्साह कम नहीं हुआ।दुकानों के साथ मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सजावट,ऑफर और विशेष आयोजनों की तैयारी में जुटे थे।

धनतेरस की खरीदारी को देखते हुए कुछ मॉल सुबह आठ बजे से आधी रात तक खुले रहने की,की थी तैयारी

धनतेरस की खरीदारी को देखते हुए कुछ मॉल ने सुबह आठ बजे से आधी रात तक खुले रहने की तैयारी की थी।ये केवल कारोबार बढ़ाने की रणनीति नहीं,बल्कि उन कामकाजी परिवारों के लिए भी सुविधा है,जिन्हें दिनभर की व्यस्तता के बाद खरीदारी का समय मिलता है।नौकरीपेशा दंपती हों या बच्चों के साथ निकला परिवार,देर रात तक बाजार खुले रहने से उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार खरीदारी का अवसर मिलता है।

बाजार की रौनक का सीधा संबंध व्यापारियों के भरोसे से 

बाजार में रौनक का सीधा संबंध व्यापारियों के भरोसे से है। दुकानदार तभी देर तक दुकान खोलना पसंद करता है,जब उसे ग्राहकों की आवाजाही,सुरक्षा और व्यवस्था पर विश्वास हो।रोशनी से सजी दुकानें,देर रात तक खरीदारी और व्यस्त बाजार स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देते हैं।त्योहारों के दौरान कपड़ा,आभूषण,मिठाई,सजावट का सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की मांग छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक को अवसर देती है।

महिला सुरक्षा से परिवारों का विश्वास

किसी भी शहर का सुरक्षा माहौल केवल अपराध के आंकड़ों से नहीं समझा जाता है,बल्कि इस बात से समझा जाता है कि वहां महिलाएं कितनी सहजता से सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थलों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा पाती हैं।देर रात तक खुले बाजारों में महिला ग्राहकों की भागीदारी और नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं का आत्मविश्वास इसी व्यापक सामाजिक बदलाव के महत्वपूर्ण संकेत हैं। सीएम योगी ने भी अपने वक्तव्य में महिलाओं की कार्यस्थलों पर बढ़ती भागीदारी और सुरक्षा को प्रदेश में हो रहे बदलाव से जोड़ा है।हालांकि, इस भरोसे को बनाए रखने के लिए लगातार सतर्कता जरूरी है।त्योहारों में भीड़ बढ़ती है,यातायात का दबाव रहता है और बाजारों में परिवारों,बुजुर्गों और बच्चों की आवाजाही सामान्य दिनों से अधिक होती है।ऐसे में सुरक्षा केवल पुलिस की मौजूदगी तक सीमित नहीं रह सकती।बाजारों में रोशनी, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता,पैदल गश्त,यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सहायता की उपलब्धता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

सुरक्षा के लिए प्रशासन की तैयारी

त्योहारों से पहले योगी सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए। सीएम योगी ने धनतेरस और दीपावली के दौरान प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास 24 घंटे पुलिस निगरानी,पैदल गश्त और सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर व्यवस्था देखने और पीआरवी-112 को लगातार सक्रिय रखने के लिए भी कहा गया।प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को व्यस्त बाजारों में शाम के समय खुद गश्त करने,दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानने के निर्देश दिए।यातायात व्यवस्था,पटाखों की दुकानों के लिए सुरक्षित स्थान और अग्निशमन सेवाओं की तैयारी पर भी जोर दिया गया।त्योहारों के दौरान प्रशासनिक तैयारियों के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने,आवश्यक सेवाएं निर्बाध रखने और सुरक्षा व्यवस्था को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। 

यह तैयारी इसलिए महत्वपूर्ण,क्योंकि त्योहार की भीड़ में छोटी-सी लापरवाही भी बन सकती है बड़ी परेशानी

यह तैयारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि त्योहार की भीड़ में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी बन सकती है।बाजारों में पर्याप्त पुलिसकर्मी,व्यवस्थित पार्किंग,सुचारु यातायात, अग्निशमन की उपलब्धता और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाएं खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाती हैं।प्रशासन की जिम्मेदारी केवल किसी अप्रिय घटना को रोकना नहीं,बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना भी है,जिसमें आम नागरिक सहजता से त्योहार मना सकें।

दीपावली का प्रकाश तभी सार्थक है,जब वह हर घर तक पहुंचे 

दीपावली का प्रकाश तभी सार्थक है,जब वह हर घर तक पहुंचे और हर व्यक्ति उसके उल्लास में समान रूप से शामिल हो सके।देर रात तक खुले बाजार,बेफिक्र होकर खरीदारी करते परिवार और सुरक्षित माहौल में काम करती महिलाएं इसी भरोसे की तस्वीर हैं।उत्तर प्रदेश में इस दिशा में दिख रहे बदलाव को स्थायी बनाने के लिए पुलिस,प्रशासन,व्यापारियों और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी भी जरूरी है।

दीपावली का अर्थ केवल जगमगाते बाजार और बड़ी सजावट नहीं

दीपावली का अर्थ केवल जगमगाते बाजार और बड़ी सजावट नहीं है।असली भव्यता उस मुस्कान में है,जिसके साथ कोई बेटी देर रात घर लौटे,कोई बुजुर्ग परिवार के साथ खरीदारी कर सके और कोई व्यापारी संतोष के साथ अपनी दुकान बंद करे। जब त्योहार की रात डर से नहीं,खुशियों से पहचानी जाए, तभी सही मायने में भयमुक्त और भव्य दीपावली का सपना पूरा होगा।

More news