आगरा में दीपावली पर छलके जाम,टूटा शराब की बिक्री का रिकार्ड,एक दिन में आठ करोड़ रुपये की बिकी शराब
आगरा में दीपावली पर छलके जाम,टूटा शराब की बिक्री का रिकार्ड,एक दिन में आठ करोड़ रुपये की बिकी शराब

10 Nov 2026 |   27



 

आगरा।उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दीपावली पर शराब के शौकीनों ने जमकर पैसा खर्च किया।जिले में एक ही दिन में आठ करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई।यह इस दिन की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है।पिछले साल दीपावली के मौके पर छह करोड़ रुपये की शराब बिकी थी।

इस वित्तीय साल में आबकारी विभाग का 2300 करोड़ रुपये का लक्ष्य है।अभी तक 40 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हो चुका है। सामान्यतौर हर दिन पांच करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है।दीपावली और होली के मौके पर शराब की बिक्री बढ़ जाती है।इस साल महंगे और मध्यम बजट की शराब की सबसे अधिक बिक्री हुई है। दीपावली की शाम तक 75 प्रतिशत दुकानों में महंगी और मध्यम ब्रांड की शराब की कमी हो गई।

कई दुकानों में स्टाक खत्म होने का बोर्ड लगा दिया गया। दीपावली पर जाम छलकाने के लिए लोगों ने दिल खोलकर खर्च किया। शराब की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही और शाम होते-होते बिक्री में तेजी आ गई।

जिला आबकारी अधिकारी केपी यादव ने बताया कि इस साल दीपावली के मौके पर आठ करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। पिछले साल यह छह करोड़ रुपये थी। कई दुकानों में शाम तक महंगी और मध्यम ब्रांड की शराब का स्टाक खत्म हो गया था।

बता दें कि शराब की कई दुकानों में ओवर चार्जिंग भी की गई। 10 से 15 रुपये प्रति बोतल अधिक लिया गया। हालांकि आबकारी विभाग के अधिकारियों के पास किसी भी शराब के शौकीन ने कोई शिकायत नहीं की।

More news