राजा भ‌इया ने कहा-सनातन की बात करो तो हिंदू ही चढ़ बैठते हैं,मुसलमान का उदाहरण देकर हिन्दुओं को दी नसीहत
राजा भ‌इया ने कहा-सनातन की बात करो तो हिंदू ही चढ़ बैठते हैं,मुसलमान का उदाहरण देकर हिन्दुओं को दी नसीहत

04 Nov 2026 |   28



 

उन्नाव।जनसत्ता लोकतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भ‌इया ने हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन धर्म को लेकर बयान देकर सियासी हलकों में जबरदस्त हलचल मचा दी है।राजा भ‌इया ने कहा कि अगर कोई हिंदू सनातन की बात करता है तो हिंदू ही चढ़ बैठते हैं।राजा भ‌इया ने मुसलमानों का उदाहरण देकर हिंदुओ को नसीहत दी है।कहा कि अगर कोई मुसलमान इस्लाम की बात करता है तो पूरा मुस्लिम समाज उसका समर्थन करता है,लेकिन जब कोई हिंदू सनातन और हिंदुत्व की बात करता है तो अपने ही लोग उसके विरोध में खड़े हो जाते हैं।

राजा भ‌इया ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों को कहा जाता है कि खुद को बड़ा हिंदू समझते हैं और दूसरों को हिंदुत्व का पाठ पढ़ाने लगते हैं।हिंदू समाज को ऐसी मानसिकता से दूर रहने की नसीहत देते हुए राजा भ‌इया ने कहा कि भारत तभी तक संवैधानिक राष्ट्र बना रहेगा,जब तक यहां हिंदू बहुसंख्यक हैं। 

बता दें कि उन्नाव जिले के बीघापुर क्षेत्र के गौरी गांव में आयोजित शिवदीप शिव महापुराण कथा में मंगलवार को राजा भैया शामिल हुए थे।कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में राजा भ‌इया ने सनातन धर्म,हिंदुत्व और सामाजिक एकजुटता को लेकर अपना विचार रखा।

राजा भ‌इया ने कहा कि हिंदुत्व के बिना भारत और भारत के बिना हिंदुत्व की कल्पना नहीं की जा सकती।सनातन धर्म की मजबूती के लिए हिंदू समाज को एकजुट और जागरूक रहने की आवश्यकता है।राजा भ‌इया ने धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर समाज के भीतर आपसी सहयोग और एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राजा भ‌इया की उपस्थिति के दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला।राजा भ‌इया ने आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक आयोजनों को भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का माध्यम बताया। 

इस अवसर पर दिल्ली के सांसद भोजपुरी गायक-अभिनेता मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।मनोज तिवारी ने भगवान शिव, श्रीराम और सनातन परंपरा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। वहीं कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने शिव महापुराण के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निर्मल मन से शिव आराधना करने, आडंबर से दूर रहने और जीवन में परिश्रम व सदाचार अपनाने का संदेश दिया।

More news