छठ महापर्व 2026:लखनऊ में घाटों पर आस्था,भक्ति और भव्य सजावट का अद्भुत संगम 
छठ महापर्व 2026:लखनऊ में घाटों पर आस्था,भक्ति और भव्य सजावट का अद्भुत संगम 

13 Nov 2026 |   15



ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी 

लखनऊ।छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया।चार दिवसीय इस महापर्व को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैयारी की गई है।घाटों पर आस्था,भक्ति और भव्य सजावट का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने राजधानी के 110 छठ घाटों पर व्यवस्थाएं कीं हैं। इसमें 47 प्रमुख और 63 छोटे घाट शामिल हैं।घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी,पेयजल से लेकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन तक के इंतजाम किए गए हैं।

घाटों की सफाई,नदी से जलकुंभी हटाई

नगर निगम की ओर से सभी प्रमुख घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।घाटों और उनके आसपास जमा गंदगी, काई,जलकुंभी हटाई गई।वहीं छोटे घाटों पर भी सफाई के साथ रंगाई-पुताई और झालरों से सजावट कराई गई है,ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान स्वच्छ वातावरण मिल सके।
नगर निगम की टीमें छठ पर्व के दौरान भी घाटों पर सक्रिय रहेंगी,ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

गहरे पानी में बैरिकेडिंग,रास्तों पर रोशनी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोमती नदी में गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कर चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। घाटों पर हाईमास्ट और अन्य लाइटों की व्यवस्था की गई है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्ते भी व्यवस्थित किए गए हैं। महिलाओं,बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।

टैंकर,मोबाइल शौचालय और कंट्रोल रूम

प्रमुख घाटों पर पेयजल के लिए पानी के टैंकर और मोबाइल शौचालय लगाए गए हैं। सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी घाटों पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां से व्यवस्थाओं की निगरानी होगी। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा की की व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों ने किया घाटों का निरीक्षण

नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।अपर नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और व्यवस्थाओं को लगातार दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

More news