लोकसभा चुनाव:अमेठी और रायबरेली से कौन देगा भाजपा को टक्कर,राहुल या प्रियंका,संस्पेस बरकरार
लोकसभा चुनाव:अमेठी और रायबरेली से कौन देगा भाजपा को टक्कर,राहुल या प्रियंका,संस्पेस बरकरार

24 Mar 2024 |  47




लखनऊ। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपना खोया जनाधार वापस पाने के लिए जी-जान से जुटी है,लेकिन अभी आशा की कोई किरण नजर नहीं आ रही है।आलम यह है कि कांग्रेस के पास अपनी परंपरागत लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कायदे का प्रत्याशी नहीं मिल पा रहा है।गांधी परिवार का सियासी गढ़ रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार के सदस्यों के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर संस्पेस बरकरार है।

कांग्रेस ने बीते शनिवार को अपनी चौथी सूची जारी की थी। उत्तर प्रदेश की नौ लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची में रायबरेली और अमेठी को शामिल नहीं किया गया।दोनों ही लोकसभा में गांधी परिवार के सदस्यों के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने की आस लगाए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का इंतजार और बढ़ गया है।

बरहाल यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय इस बात के लिए आश्वस्त है कि इन दोनों लोकसभा में गांधी परिवार के सदस्य ही चुनाव लड़ेंगे।अजय राय ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी में से कोई ना कोई तो इन दोनों में से किसी सीट पर चुनाव जरूर लड़ेगा।अजय राय ने दावा किया कि एक बात निश्चित है कि इनमें से कोई एक तो इन दोनों सीट में से किसी एक पर जरूर चुनाव लड़ेगा।होली के बाद अमेठी और रायबरेली समेत उत्तर प्रदेश की बाकी आठ सीट पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

More news