मिशन 370 हासिल करने के लिए भाजपा को पहले चरण में चाहिए 77 में से 64 सीटों
मिशन 370 हासिल करने के लिए भाजपा को पहले चरण में चाहिए 77 में से 64 सीटों

19 Apr 2024 |  59




न‌ई दिल्ली।लोकसभा चुनाव का शुक्रवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया।देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ।भारतीय जनता इस बार मिशन 370 को लेकर चल रही है।भाजपा को अगर मिशन 370 में कामयाब होना है तो पहले चरण में 77 लोकसभा सीटों में से 64 पर जीत चाहिए।यानी स्ट्राइक रेट 83 प्रतिशत होना चाहिए। 2019 में भाजपा का स्ट्राइक रेट ओवर ऑल रहा था 69 प्रतिशत।वहीं 2019 में भाजपा का स्ट्राइक रेट पहले चरण में 67 प्रतिशत रहा था।वहीं 2024 की बात करें तो भाजपा को 83 प्रतिशत स्ट्राइक रेट चाहिए।

2019 में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट पहले चरण में 19 प्रतिशत रहा था

कांग्रेस भी इस बार दावा कर रही है कि इंडिया गठबंधन के तहत बहुत अच्छा प्रदर्शन करने जा रहे हैं।कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 2019 में ओवर ऑल 12 प्रतिशत रहा था। 2019 में पहले चरण की बात करें तो कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 23 प्रतिशत रहा था।

पहले चरण में 102 सीटों पर हुआ मतदान

पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों, राजस्थान की 25 में से 12, यूपी की 80 में से 8, मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर मतदान हुआ है। महाराष्ट्र की 5, असम की 5, उत्तराखंड की 5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, मेघालय की 2, अरुणाचल प्रदेश की 2 और मणिपुर की 2 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है।इसके अलावा पुडुचेरी, मिजोरम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, त्रिपुरा, नगालैंड और अंडमान-निकोबार की 1-1 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है।

बता दें कि पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल चुनावी मैदान में हैं।इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, और द्रमुक की कनिमोई शामिल हैं।

More news