पुराना पुल चौकी प्रभारी पर दर्ज हुआ गंभीर धाराओं में मुकदमा, एस‌ओ सारनाथ लाइन हाजिर
पुराना पुल चौकी प्रभारी पर दर्ज हुआ गंभीर धाराओं में मुकदमा, एस‌ओ सारनाथ लाइन हाजिर

06 Aug 2022 |  51



ब्यूरो प्रेम शंकर मिश्र

वाराणसी।बनारस के सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराना पुल पुलिस चौकी प्रभारी को पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने एसीपी सारनाथ ऑफिस से अटैच कर दिया है और उनके ऊपर गंभीर धाराओं में सारनाथ थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। मामला शारीरिक उत्पीड़न का है।वहीं सारनाथ थानध्यक्ष अर्जुन सिंह पर भी गाज गिरी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।इसके अलावा सारनाथ सर्किल के एसीपी का चार्ज पुलिस उपाधीक्षक रत्नेश्वर सिंह को दिया है।निरीक्षक धर्मपाल सिंह को सारनाथ का थाना प्रभारी बनाया गया है।

इस सम्बन्ध में एडिशनल सीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना सारनाथ थाने की चौकी पुराना पुल के चौकी इंचार्ज संग्राम सिंह हैं। उसी चौकी क्षेत्र की एक युवती जिसकी उम्र 28 वर्ष है तथा उसका अपने माता पिता और परिवार वालों के साथ विवाद चल रहा है। उस महिला द्वारा चौकी इंचार्ज संग्राम सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे।प्रारंभिक जांच एसीपी सारनाथ द्वारा की गयी थी।जिसमे आरोप साबित होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से एसीपी सारनाथ कार्यालय से अटैच किया गया है।उनके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गयी है।इसके अलावा थानाध्यक्ष सारनाथ अर्जुन सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

आपको बता दें की युवती ने कल ही जहर खा लिया था। जिसके बाद आला अधिकारी हरकत में आये और जांच के बाद कार्रवाई की गयी।

More news