मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जा रहा जागरूक,महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत उत्साह वर्धन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह भी रही मौजूद
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जा रहा जागरूक,महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत उत्साह वर्धन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह भी रही मौजूद

15 Oct 2023 |  74



मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जा रहा जागरूक,महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत उत्साह वर्धन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह भी रही मौजूद

आत्म निर्भर बच्चियां महिला सशक्तिकरण की पहचान:अमरेन्द्र सिंह

रिपोर्ट-युधिष्ठिर सिंह

बल्दीराय,सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देश पर बल्दीराय थानाध्यक्ष अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने शनिवार को सेंट जॉन कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में कैम्प लगा कर बच्चे और बच्चियों को महिला सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाया व जागरूकता अभियान चलाया,जिसमें महिलाओं और लड़कियों को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरुक किया गया।

थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने महिलाओं को विभिन्न महिला अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज के समय में नारी शक्ति प्रबल है। वह किसी भी समस्या का समाधान और सामना करने में सक्षम है।उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ- साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे मुख्यमंत्री थाना क्षेत्र के नानेमऊ ग्राम हेल्पलाइन नंबर 1876, वूमेन हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098 साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम के बाद बच्चियों ने थानाध्यक्ष से सुरक्षा के बारे में संवाद भी स्थापित किया।

इस दौरान पारा चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सोनकर,देहली चौकी इंचार्ज हरिश्चन्द्र, एसआई सगीर मोहम्मद,महिला आरक्षी, पुलिस कांस्टेबल,विद्यालय के स्टाफ,विद्यालय के प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव, विनोद त्रिपाठी,श्याम प्रीत सहित महिला टीचर उपस्थित रहे।

More news